महंत की हत्या कर फर्जी बाबा को सौंपा था आश्रम की देखरेख का जिम्मा, हरिद्वार पुलिस ने किया दूध का दूध पानी का पानी

महंत की हत्या कर फर्जी बाबा को सौंपा था आश्रम की देखरेख का जिम्मा, हरिद्वार पुलिस ने किया दूध का दूध पानी का पानी

महंत का धर्म प्रचार पर बाहर जाना बता कर सभी को कर रहे थे गुमराह महंत की हत्या के बाद महंत के हस्ताक्षर किए चेक से की लाखों ₹ की हेराफेरी आश्रम को बेचने के लिए फर्जी वसीयतनामा किया था तैयार 10 करोड़ में चल रही थी डील, सौदा होते ही रफूचक्कर होने का था प्लान*

एसएसपी द्वारा की गई पुलिस टीम को ₹5000 ईनाम की घोषणा

कनखल पुलिस ने ब्लाइंड केस का सफल खुलासा किया है, हम विवेचना में आश्रम से जुड़े और भी पहलुओं को ध्यान में रख कार्रवाई कर रहे हैं एसएसपी हरिद्वार

वादी रुद्रानन्द पुत्र श्यामलहरी गिरी निवासी रायवाला गौरी गीता आश्रम बिरला मन्दिर देहरादून द्वारा महन्त गोविन्द दास शिष्य बिशम्बर दास महाराज निवासी श्रद्धा भक्ति आश्रम ज्ञानलोक कॉलोनी कनखल हरिद्वार को धर्म प्रचार हेतु आश्रम से राजस्थान जाना व वापस न आने के संबंध में थाना कनखल पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

गुमशुदगी से उठा पर्दा, कई चरणों की पूछताछ के बाद टूटा फर्जी बाबा, हत्या का निकला मामला

अनुभवी कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के पर्यवेक्षण एवं एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह व सीओ सिटी जूही मनराल के निर्देशन में पुलिस जब विवेचना में जुटी तो आश्रम के कार्यकर्ता मनीषानंद, शोभित व गुमशुदा महन्त के परिचितों से पूछताछ करने पर पता चला कि जून माह 2024 से आश्रम में एक नया बाबा बैठा है जिसको पहले कभी देखा नहीं गया।

सभी दोस्तों ने प्लान के मुताबिक सबसे पहले आश्रम में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे हटा दिए और मौका देखकर दिनांक 01 जून 2024 को महंत राम गोविंद दास को पहले नशे के इंजेक्शन लगाकर मूर्छित कर गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने कट्टे में रखे शव को किराए की स्कूटी की मदद से ले जाकर गंगा नदी में फेंक दिया।

महंत की हत्या के बाद अशोक ने 3 जून को अपने किसी परिचित फर्जी बाबा रामगोपाल नाथ को रुपयों का लालच देकर आश्रम की निगरानी के लिए बुलाया और फर्जी बाबा को अंधेरे में रखकर महंत के धर्म प्रचार हेतु अयोध्या जाना बताया व बताया कि किसी के द्वारा महंत के बारे में पूछताछ करने पर महंत के अयोध्या जाने की बात कहना। अशोक द्वारा बुलाए गए फर्जी बाबा को बाकी लोगों के साथ उठने बैठने, खाने-पीने के दौरान कुछ दिन बाद आश्रम के महंत की हत्या की जानकारी हो गई लेकिन समय-समय पर मिल रहे खर्च एवं आश्रम बेचकर हिस्से में आने वाले मोटे मुनाफे के लालच में वह चुपचाप बैठा रहा और इस बात को दबाए रखा।

मास्टरमाइंड अशोक ने अपने साथियों के साथ मिलकर महंत की करोड़ों की प्रोपर्टी हड़पने के उद्देश्य से घटना को अंजाम दिया था। मुख्य आरोपी महंत की हत्या के पश्चात महंत की लगभग 50 लाख की FD, चेक बुक, मोबाइल व अन्य दस्तावेज अपने साथ ले गया और गुमराह करने के उद्देश्य से मृतक के मोबाइल में अलग अलग सिम डाल रहा था।

महंत के बैंक एकाउंट चैक पर फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से लगभग 10 लाख की रकम भी हड़प चुका था इसके बाद अब लाखों की FD, जिसके मूल कागज़ात इनसे बरामद हुए हैं

आरोपी संजीव त्यागी के साथ मिलकर आश्रम का फर्जी वसीयतनामा बनाकर आश्रम को 10 करोड़ में बेचने की डील की तैयारी में थे।

घटना में शामिल मुख्य आरोपी अशोक, ललित व आपराधिक षड्यंत्र में शामिल रामगोपाल नाथ व संजीव त्यागी को थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया जा चुका है। वर्तमान में प्रकाश में आए अन्य 02 अभियुक्तों सौरभ व प्रदीप की तलाश जारी है

गिरफ़्तार अभियुक्त

1- अशोक कुमार पुत्र रघुवीर सिंह म०नम्बर 57 गली नम्बर 02 दुर्गापुरी एक्टेन्शन शहादरा थाना ज्योतिनगर दिल्ली

2- ललित पुत्र दिनेश शर्मा निवासी पृथ्वी विहार नियर एफसीआई गोदाम मेरठ रोड थाना 32 सेक्टर करनाल 

3- संजीव कुमार त्यागी पुत्र शरदचन्द निवासी मुण्डेत थाना मंगलौर हरिद्वार

4- योगी रामगोपाल नाथ उर्फ गोपाल सिहं पुत्र स्व० मनफूल सिहं निवासी ग्राम कोहरा थाना सजेती तहसील घाटमपुर जिला कानपुर नगर 78 उ0प्र0

पुलिस टीम

सीओ सिटी जूही मनराल, थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल,उ0 नि0 चरण सिहं चौहान,ASI मुकेश राणा

5- का0 407 सतेन्द्र रावत,का0 653 उमेद सिंह,का0 जितेंद्र राणा,का0 संजू सैनी,का0 उमेश (CIU), का0 वसीम (CIU)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।