युवकों ने ओवरटेक करते हुए गाड़ी में तोड़फोड़ कर जान से मारने की नियत से किया था हमला थार कार में सवार पिल्ला गैंग के सदस्य हैं आरोपी, आर्यनगर चौक के पास का है मामला

युवकों ने ओवरटेक करते हुए गाड़ी में तोड़फोड़ कर जान से मारने की नियत से किया था हमला

थार कार में सवार पिल्ला गैंग के सदस्य हैं आरोपी, आर्यनगर चौक के पास का है मामला

विवेचना एवं आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने वारदात में शामिल 01 आरोपी को दबोचा

एलएलबी सेकेण्ड ईयर का छात्र है पकड़ में आया पिल्ला गैंग का सदस्य

गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी पुलिस टीमें, कुल 05 युवक आए हैं प्रकाश में

वादी मुकेश जोशी पुत्र स्वर्गीय पी0एन0 जोशी निवासी खन्ना नगर ज्वालापुर की लिखित तहरीर पर अज्ञात कार (थार) सवार युवकों के खिलाफ आर्य नगर चौक ज्वालापुर के पास वादी के पुत्र आयुष की कार को ओवर टेक कर रास्ता रोकने, मारपीट करने, गाड़ी/मोबाइल फोन की तोड़फोड़ व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

वारदात के खुलासे के लिए घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एकत्र कर आरोपी युवकों को चिन्हित करते हुए वाहन (थार) को कब्जे पुलिस लेकर कोतवाली ज्वालापुर में दाखिल किया गया। जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा उपपोक्त में धारा 191(2)109 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

आरोपी युवकों की तलाश में लगातार संभावित स्थलों पर दबिश देने पर पुलिस टीम ने को मुखबिर खास की सूचना पर एक आरोपी गोविन्द सिखोला को थाना क्षेत्र से दबोचने में सफलता हासिल की। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त

गोविंद सिखोला पुत्र ललित सिखोला निवासी मोहल्ला लकड़हारान कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम

1- उ0नि0 केदार सिंह चौहान 

2- उ0नि0 रविंद्र जोशी

3- का0 सुरेंद्र तोमर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।