मण्डलायुक्त विनय शंकर पाण्डे ने राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जनपद में 11 नवम्बर को प्रस्तावित गंगा दीपोत्सव कार्यक्रम में सफल आयोजन हेतु जिला कार्यालय सभागार में बैठक ली। 

मण्डलायुक्त विनय शंकर पाण्डे ने राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जनपद में 11 नवम्बर को प्रस्तावित गंगा दीपोत्सव कार्यक्रम में सफल आयोजन हेतु जिला कार्यालय सभागार में बैठक ली। 

उन्होंने बताया कि राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 6 नवम्बर से 12 नवम्बर तक राज्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत जनपद हरिद्वार में 11 नवम्बर को  गंगा दीपोत्सव व भजन सन्ध्या का कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि हरिद्वार की गरिमा के अनुरूप भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाये।उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि धर्मनगरी के समस्त घाटों को अनुमानित एक लाख दीपकों से जगमगाया जाये। मण्डलायुक्त ने दीपक, तेल तथा बाती की व्यवस्था समय से सुनिश्चित करने तथा सभी घाटों की सफाई व्यवस्था करने के निर्देश नगर आयुक्त को दिये। उन्होंने भजन सन्ध्या हेतु देश के प्रसिद्ध गायकों को आमंत्रित करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिये। 

उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी घाटों के लिए एक-एक नोडल अधिकारी तैनात करने तथा नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कम से कम एक घण्टे तक दिये जलने की व्यवस्था की जाये और सभी घाटों पर एकसाथ दिये जलाने की व्यवस्था की जाये। उन्होंने सभी घाटों पर दिये जलाने के लिए साइंटिफिक कार्य योजना तैयार करने के निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिये।

बैठक में आईजी गढ़वाल केएन नगन्याल, एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह, नगर आयुक्त वरूण चौधरी, संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, दीपेन्द्र सिंह नेगी, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, एसडीएम अजयवीर सिंह, महामंत्री गंगा सभा तन्मय वशिष्ठ, सिडकुल एसोशिएशन से डॉ.हरेन्द्र गर्ग, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरके सिंह, परियोजना निदेशक केएन तिवारी, मुख्य शिक्षाधिकारी केके गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकरी तेजबल सिंह मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिह, सहित सम्बन्धित अधिकार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।