पशु चिकित्सालयों में पशुओं के इलाज के लिए 12 नंबर का टैग अनिवार्य।

पशु चिकित्सालयों में पशुओं के इलाज के लिए 12 नंबर का टैग अनिवार्य।

लक्सर। देहरादून, हरिद्वार,जिले के पालतू पशुओं का डाटा पोर्टल पर ऑनलाइन किया जा रहा है केंद्र सरकार के पशु आधार पायलट प्रोजेक्ट के तहत देशभर में फिलहाल सिर्फ इन दो जिलों को ही इस योजना के लिए चुना गया है।
पशुओं का डाटा ऑनलाइन अपलोड हो जाने के बाद पशुपालकों के टोल फ्री नंबर पर सूचित किए जाने के बाद पशु चिकित्सक उनके घर पर ही पशुओ का इलाज करने पहुंचेंगे। इसके लिए सभी पशुपालकों को 12 अंकों का टैग पशुओं के कान पर लगवाना होगा।केंद्र सरकार ने पशु आधार पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। जिसके तहत हर पशुपालक का डाटा ऑनलाइन अपलोड किया जाना है। इसके लिए केंद्र सरकार ने पहले चरण में पूरे भारत में उत्तराखंड के हरिद्वार और देहरादून दो जिलों का चयन किया है। इस समय पशु चिकित्सालय की रिपोर्ट के अनुसार हरिद्वार जिले मैं 3,93,875 पालतू पशु है। डेटाबेस तैयार होने के बाद पशुपालकों को अपने पशुओं के इलाज और गर्भधारण के लिए पशु चिकित्सालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे पशुपालन विभाग के टोल फ्री नंबर पर एक कॉल करके अपना नाम और पता बताना होगा। इसके बाद मुख्यालय से मैसेज संबंधित केंद्र के पशु चिकित्सालय के पास जाएगा। संबंधित पशु चिकित्सक मैसेज पर प्राप्त पते पर पहुंचकर उसका इलाज करेगा।इसके बाद मैसेज में आए टोकन नंबर को पोर्टल पर डालकर जानकारी देख कर उसने पशुओं का इलाज कर दिया है साथ ही क्या ट्रीटमेंट कीया है इसकी जानकारी भी देनी होगी। जब पशु चिकित्सक टोकन नंबर पोर्टल पर नहीं डालेगा पशुपालक का आवेदन लंबित दिखाता रहेगा। 24 घंटे के अंदर टोकन नंबर पोर्टल पर नहीं डालने पर संबंधित चिकित्सक पर दोबारा मुख्यालय से कॉल आ जाएगी।
पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया की 10 गांव-गांव जाकर पशुपालकों को अवेयर किया जा रहा है व पशुओं के कान में 12 अंकों का टैग लगा रही है जिससे पोर्टल पर जानकारी उपलब्ध कराने में आसानी हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।