जिलाधिकारी कमेन्द्र सिंह ने कार्यालय  व विद्यालय का किया औचक निरीक्षण मचा हड़कंप।

जिलाधिकारी कमेन्द्र सिंह ने कार्यालय  व विद्यालय का किया औचक निरीक्षण मचा हड़कंप।

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय,जगजीतपुर में जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान विद्यार्थी परीक्षा देते हुए पाए गये, परीक्षा में शतप्रतिशत विद्यार्थी शामिल थे, परन्तु 01 कक्ष में समय से परीक्षा प्रश्न-पत्र वितरित नहीं हो पाए थे, जिलाधिकारी के निरीक्षण के समय प्रश्न पत्र वितरित करते हुए पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए बच्चों को परीक्षा में अतिरिक्त समय देने के निर्देश दिए तथा विलम्ब होने पर नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में स्थापित आंगनवाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर पंजीकृत 25 बच्चों के स्थान पर केवल 02 बच्चें पाए गये, बच्चों की अनुपस्थिति के सम्बन्ध में आंगनवाड़ी कार्यक्रत्री द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दे पाने पर जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति हेतु अभिभावकों को जागरूक करें और बच्चों के लिए फ्रेंडली माहौल रखें।

जगजीतपुर स्थित नामामि गंगे कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, जहॉ परियोजना प्रबंधक अपने कक्ष में अनुपस्थित थी, जिलाधिकारी ने उपस्थित रजिस्टर मंगवाकर उपस्थिति जॅाच की तथा जॉच का समय अंकित किया गया। सहायक अभिंयता द्वारा जिलाधिकारी के आगमन की सूचना देकर तत्काल बुलाया गया तथा विलम्ब होने का कारण पूछा, उनके द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि रास्तें में अत्यधिक जाम की स्थिति में कार्यालय पहुँचने पर विलम्ब हो गया, जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश समय से उपस्थित होने के निर्देश दिए कहा कि विलम्ब से पहुँचने पर आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिलाधिकारी ने एसटीपी का पूरा निरीक्षण कर प्रक्रिया की जानकारी ली।

इस निरीक्षण के दौरान मुख्य व्यैक्तिक अधिकारी सुदेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।