जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने जनपद में धान की उत्पादकता जॉच हेतु स्वयं खेत में पहुॅचकर क्रॉप कटिंग की।

जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने जनपद में धान की उत्पादकता जॉच हेतु स्वयं खेत में पहुॅचकर क्रॉप कटिंग की।

जिलाधिकारी ने राजस्व, कृशि एवं सांख्यिकीय विभाग की टीम के साथ तहसील हरिद्वार के चयनित ग्राम सहदेवपुर सहवाजपुर की काश्तकार ममता पत्नी अनिल कुमार के खेत सं० 335 एवं काशतकार कुलवन्त सिंह के खेत सं० 22 में फसल धान पर रैण्डम पद्धति से योजित क्रॉप कटिंग प्रयोग के अन्तर्गत स्वयं धान की क्रॉप कटिंग की तथा अपने ही सामने धान की मढ़ाई कराकर वनज भी तुलवाया, जिसमें खेत सं० 335 में 12.720 किलोग्राम ग्राम तथा खेत सं० 22 में 15.380 किलोग्राम उपज प्राप्त हुई।

 जिलाधिकारी ने किसानों से बोये गए बीज, उर्वरक, कीटनाशकों आदि के संबंध में जानकारियां ली। उन्होंने बताया कि जिले में क्रॉप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही फसलों के औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं। साथ ही इसके माध्यम से फसल बीमा योजना एवं कृषि उत्पादित संबंधित विभिन्न योजनाओं हेतु डाटा बेस भी तैयार किया जाता है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को कृषकों के साथ मिलकर जनपद में उत्पादन को बढ़ाने के लिए नवीनतम तकनीकि के उपयोग बढ़ाने का प्रयास करने तथा समय-समय पर विभागों द्वारा स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। 

गौरतलब है कि जनपद हरिद्वार में खरीफ 2024-25 में धान की फसल की उत्तपादकता एवं उपज अनुमान लगाने हेतु जनपद स्तर पर न्याय पंचायतवार चयनित कुल 265 ग्रामों में नामित अधिकारियों द्वारा क्राप कटिंग कार्य किया जा रहा है। 

इस मौके पर उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह, सहायक भूलेख अधिकारी एवं अपर सांख्यिकी अधिकारी, उत्तम सिंह, कृशि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी एस०गुप्ता, राजस्व निरीक्षक रमेशचन्द्र, क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षक हरेन्द्र रावत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश