एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने रानीपुर कोतवाली में नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का किया बड़ा खुलासा। आरोपी शराब के ठेके पर कर चुका है काम, यू-ट्यूब के जरिए सीखा था नकली शराब बनाना

एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने रानीपुर कोतवाली में नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का किया बड़ा खुलासा।

आरोपी शराब के ठेके पर कर चुका है काम, यू-ट्यूब के जरिए सीखा था नकली शराब बनाना

फैक्ट्री पहुंची टीम ने भारी मात्रा में तैयार नकली शराब, कैमिकल, यूरिया, रैपर आदि किए बरामद

कोतवाली रानीपुर पुलिस ने नकली शराब बनाने के पॉश कॉलोनी स्थित दुकान में बनाई गई फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 01 आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ़्तार। अन्य की तलाश जारी है।

दोनो आरोपी बेहद शातिर हैं। फरार आरोपी केमिकल लेकर आता था और फिर दोनों आरोपित मिलकर अल्कोहोलिक केमिकल में एक निश्चित मात्रा में पानी मिलाकर उसमे शराब जैसा रंग लाने के लिए फ़ूड कलर मिलाते थे तथा इस तैयार नकली शराब की तीव्रता बढ़ाने के लिए फिर इसमें यूरिया मिलाया जाता था। 

 एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर रानीपुर पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग सेम्भल चौक दादूपुर गोविंदपुर के पास से संदिग्ध को सेंट्रो कार सहित दबोचा गया। जिससे 400 लीटर अल्कोहलिक केमिकल, 80 लीटर नकली शराब, 02 किलो यूरिया, शराब की बोतल के ढक्कन, लेबल/रैपर आदि बरामद किया गया।

गिरफ़्तार अभियुक्त

अनिरूद्ध सिंह पुत्र हरिकरन सिंह ग्राम रौगांव थाना गजनेर जिला कानपुर देहात हाल पता ग्राम धानुपुरा थाना ताजगंज जनपद आगरा उ0प्र0 उम्र 47 वर्ष

बरामदगी

 02 नीले रंग के ड्रम 80 लीटर के शराब कैमिकल भरे हुये,  

 02 नीले रंग ड्रम -400 लीटर अल्कोहलिक कैमीकल नकली शराब बनाने मे प्रयुक्त, 

 एक प्लास्टिक के कट्टे मे कुल-1000 ROYAL STAG शराब की बोतल के खाली ढक्कन, 

 देशी शराब माल्टा मार्का के रैपर कुल-11 बण्डल, 

 शराब पैकिंग के टैग के कुल-04 बण्डल उत्तराखण्ड शासन छपे हुये, 

 08 भरे पव्वे नकली देशी शराब माल्टा मार्का,  

 11 खाली पव्वे देशी शराब, 

 02 किलोग्राम यूरिया, 

 एक डिब्बा अजंता औरेज रेड फूड कलर, 

 01 एक नीले रंग का कैम्पर, 

 01 बाल्टी प्लास्टिक,

 01 कीप व  पाईप का डुकड़ा

पुलिस टीम

SHO रानीपुर कमल मोहन भंडारी,व0उ0नि0 मनोहर सिंह रावत,उ0नि0 विकास रावत(प्रभारी चौकी गैस प्लांट), हे0का0 गोपीचन्द,का0 गम्भीर तोमर,का0 संजय रावत,का0 अजय,का0 करन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।