कुपोषित अति कुपोषित बच्चों को कुपोषण से सुपोषण  की ओर लाने के उद्देष्य से मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार द्वारा बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेदिक विभाग, होम्योपैथिक विभाग,पिरामल फाउंडेशन एवं रजत शहरी एवं ग्रामोत्थान संस्थान एनजीओ की बैठक ली गई। 

कुपोषित अति कुपोषित बच्चों को कुपोषण से सुपोषण  की ओर लाने के उद्देष्य से मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार द्वारा बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेदिक विभाग, होम्योपैथिक विभाग,पिरामल फाउंडेशन एवं रजत शहरी एवं ग्रामोत्थान संस्थान एनजीओ की बैठक ली गई। 

बैठक में कुपोषण से जूझ रहे  बच्चों को सामान्य अवस्था तक लाने के लिए कार्ययोजना बनाई गई। जिसमें बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग,आयुर्वेदिक विभाग,होम्योपैथी विभाग, पीरामल फाउंडेशन में रजत शहरी एवं ग्राम उत्थान संस्थान के संयुक्त समन्वय से बच्चों को सुपोषित करने हेतु रणनीति बनाई गई। स्वास्थ्य विभाग,आयुर्वेदिक विभाग,होम्योपैथी विभाग अपने स्वास्थ्य केदो की सूची बाल विकास को उपलब्ध कराएंगे बाल विकास विभाग आसपास के आंगनबाड़ी केदो के बच्चों को उन केदो पर भेज कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण करवाएंगे, साथ ही माता-पिता की काउंसलिंग भी कर आएंगे। बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए  इन चिकित्सालय में साप्ताहिक रूप से  दो दिन सवास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु दिन निर्धारित किए जाएंगे।

मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे ने स्वास्थ्य विभाग को कुपोषित/ अति कुपोषितबच्चों के लिए साप्ताहिक रूप से डाइट प्लान बनाने हेतु निर्देशित किया जिसमें मौसमी फल सब्जियाॅं एवं मोटा अनाज अब घर में मिलने वाले आहार को शामिल किया जाएगा आकांक्षी विकासखण्ड बहादराबाद से पायलट प्रोजैक्ट के रूप मे कुपोषण से सुपोषण अभियान का प्रारम्भ किया गया है,जिसके अन्तर्गत प्रत्येक बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे चिन्हित करने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होने सभी अधिकारियों को 05 नवम्बर 2024 तक आपसी समन्वय करते हुए बच्चों की पूर्णतः स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिये। परीक्षणोपरान्त जिन बच्चों को चिकित्सकीय सुविधा कीआवश्यकता हो उन्हें एन0आर0सी0 सेण्टर में रैफर किया जायेगा। साथ ही प्रत्येक बच्चे का प्रोफाइल बनाने एवं प्रत्येक माह उसके पोषण स्तर का अनुश्रवण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। 

बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुलेखा सहगल, डा0 अनिल वर्मा ए0सी0एम0ओ0, डा0 कोमल डी0आई0ओ0, डा0 विकास ठाकुर, डा0 स्वास्तिक जैन, सीडीपीओ धर्मवीर सिंह, ज्ञानेन्द्रपाल सिंह, श्रीमती वर्षा शर्मा, सोनू कुमार, सन्दीप अरोड़ा,सन्दीप कुमार, श्रीमती सुधा त्रिपाठी, श्रीमती सरोजनी भट्ट, श्रीमती बीना असवाल, प्रभारी सीडीपीओ श्रीमती प्रीति भण्डारी एवं स्वयंसेवी संस्था पिरामल फाउण्डेषन के अमित, रजत षहरी ग्रामीणोत्थान संस्थान की श्रीमती कनिका शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश