मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे द्वारा 10.15 बजे विकास भवन स्थापित जिला विकास, डीआरडीए, अर्थ एवं संख्या, पंचस्थानि, कृषि, उद्यान, जिला कार्यकम, सहकारिता, उरेडा, खादी ग्रामोद्योग, मत्स्य, पशुपालन, कृषि, कृषि रक्षा, ग्रामोत्थान (रीप), अल्प संख्यक कल्याण, जिला प्रोवेशन, एनआरएलएम, समाज कल्याण, पंचायत राज एवं डेयरी विकास विभाग का किया औचक निरीक्षण मचा हडक़म्प।

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे द्वारा 10.15 बजे विकास भवन स्थापित जिला विकास, डीआरडीए, अर्थ एवं संख्या, पंचस्थानि, कृषि, उद्यान, जिला कार्यकम, सहकारिता, उरेडा, खादी ग्रामोद्योग, मत्स्य, पशुपालन, कृषि, कृषि रक्षा, ग्रामोत्थान (रीप), अल्प संख्यक कल्याण, जिला प्रोवेशन, एनआरएलएम, समाज कल्याण, पंचायत राज एवं डेयरी विकास विभाग का किया औचक निरीक्षण मचा हडक़म्प।

 विकास भवन में स्थापित इन कार्यालयों में लगभग 250 अधिकारियों एवं कर्मचारियों में 10 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित पाए गए 10 कर्मचारियों को कडी चेतावनी निर्गत किए जाने हेतु संबंधित कार्यालध्यक्षों को निर्देश निर्गत किए गए। एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह द्वारा प्रातः 10ः15 बजे हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण कार्यालय में की गई छापेमारी के दौरान 6 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये। अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी द्वारा प्रातः 10ः15 बजे मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय में दो कार्मिक अनुपस्थित पाये गये, जबकि अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण निर्माण विभाग कार्यालय में सभी कार्मिक उपस्थित पाये गये। सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान द्वारा प्रातः 10ः20 बजे कार्यालय जिला पंचायत में की गई छापेमारी के दौरान 8 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये तथा 7 कार्मिक फील्ड में होना तथा 2 कार्मिक अवकाश पर होना बताया गया, जबकि जिला पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय में एक कार्मिक अवकाश पर होना बताया गया। 

विशेश भूमि अध्याप्ति अधिकारी लक्ष्मीराज चौहान द्वारा प्रातः 10ः10 बजे जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में की गई छापेमारी के दौरान 4 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये, जिला कार्यालय कमाण्डेन्ट होमगार्ड में प्रातः 10ः20 बजे की गई छापेमारी के दौरान 02 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये, कार्यालय सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी में प्रातः 10ः25 बजे की गई छापेमारी के दौरान 01 स्थायी व 4 पीआरडी जवान अर्थात कुल 05 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये। उप जिलाधिकारी लक्सर प्रेम लाल द्वारा प्रातः 10ः00 बजे से 10ः30 बजे की मध्य की गई छापेमारी के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लक्सर में 07 कार्मिक तथा विकास खण्ड कार्यालय लक्सर में 01 कार्मिक अनुपस्थित पाया गया। 

अपर उप जिला मजिस्ट्रेट रूड़की द्वारा बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी कार्यालय में पूर्वान्ह 10ः15 बजे की गई छापेमारी के दौरान 03 कार्मिक, न्यायालय बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी कार्यालय में पूर्वान्ह 18 बजे की गई छापेमारी में 2 कार्मिक, कार्यालय एवं न्यायालय चकबन्दी अधिकारी रूड़की तृतीय में पूवान्ह 10ः19 बजे 3 कार्मिक, कार्यालय एवं न्यायालय चकबन्दी अधिकारी रूड़की चतुर्थ में 03 कार्मिक, कार्यालय में उप निबन्धक रूड़की में पूर्वान्ह 10ः25 बजे 01 कार्मिक जिनके उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर हैं किन्तु उपस्थित नहीं पाई गई। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले कार्मिकों का वेतन रोकने तथा स्पश्टीकरण लेने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता के कार्यालय पहुॅचने से पहले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुॅचना होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने हेतु भविष्य में भी समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जायेगा तथा अनुपस्थित पाये जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।