भू- माफिया से सांठगांठ कर पुलिस एवं हरिद्वार तहसील प्रशासन के कर्मचारियों के द्वारा किए गए उत्पीड़न के खिलाफ हरिद्वार ग्राम जगजीतपुर के अंबेडकर भवन में 23 अक्टूबर 2024 से अनुसूचित जाति की पीड़ित महिलाएं कुमारी प्रमिला, विद्या देवी ,कलावती,सुखबीरी , सुलोचना देवी, सीतो देवी आदि का 20 वे दिन भी धरना जारी।
सामाजिक संगठनों के लोग तो धरने पर बैठी अनुसूचित जाति की पीड़ित महिलाओं से मुलाकात करने पहुंच रहे हैं परंतु अनुसूचित जाति की वोट के ठेकेदार किसी भी पार्टी का छोटा या बड़ा कोई भी नेता धरने पर बैठी अनुसूचित जाति की पीड़ित महिलाओं की तरफ को देख भी नहीं रहा है। सभी पार्टियों के नेताओं की बेरुखी से अनुसूचित जाति समाज के लोगों में आक्रोश पनप रहा है।
आज धरने पर महिलाओं के समर्थन में भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष शेखर कुमार, हरिद्वार जिला प्रभारी शिव कुमार, आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव प्रदेश सचिव मोहसिन मलिक, नईम ,परशुराम बौद्ध,ने दिया अपना समर्थन।