विशालकाय अजगर निकलने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप।

विशालकाय अजगर निकलने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप।

लक्सर। वन विभाग द्वारा सुखपाल एंक्लेवकॉलोनी के मध्यनिकले18-20 फिट लंबे विशालकाय अजगर को सफल रेस्क्यू ऑपरेशन कर पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया।
खानपुर क्षेत्र में छोटे,बड़े सांप,अजगर,मगरमच्छ आदि वन्य जीव जंतु निकलते रहते हैं जिन्हें समय समय पर वन विभाग द्वारा सुरक्षित पकड़कर गंगा नदी अथवा जंगल में छोड़ दिया जाता है। गत रात्रि लगभग 10:00 बजे गोवर्धन पुर रोड स्थित कॉलोनी सुखपाल एनक्लेव में लगभग 18-20 फुट लंबे विशालकाय अजगर के आ जाने से कॉलोनी वासियों में हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई सूचना मिलते हीं वन क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार अग्रवाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और 2 घंटे तक चले सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद अजगर को पकड़ कर सुरक्षित पथरी के जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर की पकड़े जाने से कॉलोनी वासियों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार अग्रवाल ने बताया कि रात्रि लगभग 10:00 बजे उन्हें सूचना मिली कि सुखपाल एनक्लेव (कॉलोनी)गोवर्धन पुर रोड में एक विशालकाय अजगर देखा गया है,कॉलोनी में किसी जनहानि की संभावना को देखते हुए वह तुरंत अपनी टीम वन दरोगा जाति राम,वन दरोगा सोनी पवार और रक्षक पंकज कुमार व संतोष कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद विशालकाय अजगर लगभग 18 फुट से अधिक को पकड़ने में कामयाबी हासिल की जिसे पथरी के जंगल में सुरकसित छोड़ दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।