विकास खंड बहादराबाद में जनजातीय गौरव दिवस समारोह  आयोजित हुआ। जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने सासंद राज्यसभा डॉ कल्पना सैनी का बुके देकर स्वागत किया।

विकास खंड बहादराबाद में जनजातीय गौरव दिवस समारोह  आयोजित हुआ। जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने सासंद राज्यसभा डॉ कल्पना सैनी का बुके देकर स्वागत किया।

 मुख्य अतिथि राज्य सभा सासंद डॉ कल्पना सैनी, जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह तथा ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी ने  दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद स्वागत समारोह में स्कूली छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, गढ़वाली एवं जौनसारी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान उन्होने जनपद के लाभार्थियों को पोषण किट,आयुष्मान कार्ड,उज्वल योजना के तरह गैस सिलेंडर और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों की चाबी सौंपी गई।           इस दौरान बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ₹6900 करोड़ की योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम से वर्चुअल जुड़कर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया 

 मुख्य अतिथि डॉ कल्पना सैनी ने अपने संबोधन में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि  बिरसा मुंडा जी देश के जनजातीय समुदायों के शौर्य, साहस, पराक्रम और बलिदान के प्रतीक हैं। हमें यह आजादी उपहार के रूप में नहीं मिली बल्कि इसके पीछे अनेको कुर्बानी दी गई,आदिवासी जनजातिया जिस भी क्षेत्र में निवास करती है वहां वनों की,उत्पादन की और अपनी संस्कृति की अदम साहस के साथ रक्षा की।     

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने धरती आबा भगवान बिरसा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भगवान बिरसा मुण्डा की जयन्ती ‘‘जनजातीय गौरव दिवस‘‘ के रूप में पूरे देश मे मनाई जा रही है। भगवान बिरसा मुण्डा ने हमारे देश, अपनी संस्कृति, हमारे परम्पराओं, हमारे मूल्यों के लिए अपने प्राणो की आहूति देकर अपनी छोटी सी आयु मे बड़ा कार्य किया था। उन्होने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस, जनजातीय समुदाय के संस्कृति विरासत के संरक्षण, राष्ट्रीय गौरव, वीरता तथा भारतीय मूल्यो को बढावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष मनाया जाता है। जनजातीय गौरव के सम्मान का यह दिवस देश के सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करने के साथ ही जनजातीय समाज के योगदान को सम्मानित करने का भी अवसर है ।    

जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य में कुल पांच जनजातीय निवास करती हैं उनमें से एक जनजाति बुक्सा हमारे जनपद हरिद्वार में निवास करती है, हरिद्वार जनपद में 4 ग्राम सभाओ में नौ बस्तियां हैं जिसमें कुल 874 परिवार रहते हैं, सर्व  के अनुसार 3952 लोग उन गांव में रहते हैं। 138 लोगों को आधार कार्ड, 189 लोगों को राशन कार्ड,97 लोगों को उज्ज्वला योजना, 108 लोगों को आयुष्मान कार्ड, 115 लोगों को पीएम किसान समाज, 15 लोगों को क्रेडिट कार्ड, 14 लोगों को पीएम जन धन योजना, 109 लोगों को पीएम मातृ बंधन, और 980 लोगों को हेल्थ चेकअप के माध्यम से लोगों को लाभार्थी किया। टोटल 1765 लोगों को प्रदान किया गया जितने भी जनजातीय समूह और ग्राम है अच्छा जीवन स्तर प्रदान करना है ।

 जनजातीय गौरव दिवस समारोह के अवसर पर बहादराबाद ब्लॉक के प्रांगण में बहुद्देशीय शिविर में समाज कल्याण, कृषि, पशुपालन विभाग ,स्वयं सहायता समूह, अक्षय ऊर्जा(उरेडा), स्वास्थ्य, ग्रामीण उद्योग वेग वृद्धि परियोजना, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, पोस्ट ऑफिस, महिला कल्याण आदि ने स्टॉलों के माध्यम से अपने-अपने उत्पाद प्रदर्शित करने के साथ ही जन-कल्याणकारी जो भी योजनायें सरकार द्वारा संचालित की जा रही हैं, उनके सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी आगन्तुकों को दी।

   इस दौरान सीएमओ आर के सिंह ,पीडी केएन तिवारी, डीडीओ वेदप्रकाश ,जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा,यूपीसीएल ई.ई. दीपक सैनी, बीडीओ मानस मित्तल, सहायक सूचना विज्ञान अधिकारी यशपाल सिंह,आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।