पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार और पंचायतीराज  हरिद्वार में 5 ग्राम पंचायत गैंडीखाता, लाल ढांग ,समसपुर कटेबढ़,रसूलपुर मीठी बेरी,सलेमपुर ,महदूद में ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई।

पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार और पंचायतीराज  हरिद्वार में 5 ग्राम पंचायत गैंडीखाता, लाल ढांग ,समसपुर कटेबढ़,रसूलपुर मीठी बेरी,सलेमपुर ,महदूद में ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई।

जिसमें सतत विकास लक्ष्य का स्थानीयकरण विषय पर विस्तार से जानकारी देते हुए विशेष कर गांव पंचायत को महिला हितैषी गांव और बाल हितैषी गांव किस प्रकार बनाया जाए और गांव को स्वच्छ व हरित गांव बनाने पर विस्तार से  चर्चा करते हुए ग्राम वासियों को सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजना के बारे में जानकारी दी गई। ग्राम सभा की बैठक में विभागीय अधिकारियों के द्वारा वन अधिकार कानून 2006 के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ जनजाति समुदाय और वन क्षेत्र में परंपरागत रूप से रहने वाले लोगों के अधिकार और दायित्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इन 5 ग्राम पंचायतो में इस  दौरान ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान ,ग्राम पंचायत सदस्य सहित काफी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत गेंड़ीखाता में आयोजित ग्राम पंचायत की विशेष बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी अतुलप्रताप सिंह के द्वारा प्रतिभाग करते हुए जनजाति गौरव दिवस के बारे में प्रकाश डालते हुए आम जन समुदाय के भागीदारी से ग्राम पंचायत को साफ सुथरा व स्वच्छ रखने के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत को बाल हितैषी गांव के रूप में और  स्वच्छ गांव के रूप में विकास करने का ग्रामवासियों से आह्वान किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान ,सहायक विकास अधिकारी पंचायत रचना ,बिजेंद्र सैनी,धर्मपाल तेजवान,बलराज चौहान,सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी नितिन नौटियाल , पंचायत सचिव सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसके साथ ही गंगा नदी के किनारे के ग्राम पंचायतों में राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम के साप्ताहिक आयोजन के तहत गंगा चौपाल का भी आयोजन किया गया,जिसमें ग्राम पंचायत दुधला दयालवाला में जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह के द्वारा प्रतिभा किया गया कार्यक्रम के अध्यक्षता ग्राम प्रधान यशपाल सिंह के द्वारा की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।