मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में आगामी नगर निकाय स्थानीय सामान्य निर्वाचन 2024 की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में विकास भवन के सभागार में  नोडल एवं प्रभारी नोडल अधिकारियों के साथ की बैठक दिए दिशा निर्देश।

मुख्य विकास अधिकारी अधिकारी ने आगामी नगर निकाय स्थानीय सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए नोडल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए साथ ही जितनी भी टेंडर प्रक्रिया विलम्बित है वो समय से पूरी कर ले, जितने भी विभागों को जिम्मेदारी दी गई है समय रहते हुए पूरी कर ले और पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर वहां पर जो भी कमियां है जिसकी सूचना लिखित में अपने उच्चाधिकारीयों को दे दें।

 मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने समस्त नोडल, सह नोडल अधिकारिकयों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी अलर्ट मोड में रहकर अपनी-अपनी तैयारी पहले से ही कर लें, नगर निकाय स्थानीय सामान्य निर्वाचन-2024 की तिथि की कभी भी घोषणा संभावित है, इसलिए अधिकारी अपनी तैयारी पूर्ण कर रखें।

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में  निर्वाचन सम्पादन कराने हेतु टीम भावना से कार्य करना आवश्यक है इसलिए अधिकारी एवं विभाग आपसी समन्वय से कार्य करेंगे तथा निर्वाचन हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी व्यवस्थाओं के सम्पादन हेतु योजना तैयार करें कार्यों की प्रभावी मॉनिटिरिंग करेंगे  तथा वहां पर समुचित व्यवस्थाएं गाईड लाईन के अनुसार सम्पादित कर ली जाएं ताकि अपनी व्यवस्था और अच्छी बन सके। 

बैठक में अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, परियोजना निदेशक  के एन तिवारी, एसडीएम लक्सर गोपाल चौहान, एएसपीडी नलिनीत घिल्डियाल, जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी, डीआईसी उत्तम कुमार तिवारी, एआरटीओ नलिनी ध्यानी, पीडब्लूडी एई दीपक एवं समस्त जनपदीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।