एटीएम कार्ड बदल खाते से उड़ाए 23 हजार रुपये

एटीएम कार्ड बदल खाते से उड़ाए 23 हजार रुपये

लक्सर। क्षेत्र में साइबर क्राइम चरम सीमा पर बुधवार को एक व्यक्ति कस्बा लक्सर स्थित एटीएम बूथ पर पैसे निकालने आए युवक का एटीएम कार्ड बदल कर उसके बैंक खाते से 23 हजार रुपये निकाल लिए।

एटीएम कार्ड बदल कर खाते से रकम उड़ाने वाले गिरोह ने कस्बा लक्सर स्थित एटीएम बूथ पर पैसे निकालने आए युवक का एटीएम कार्ड बदल कर उसके बैंक खाते से 23 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से रुपये निकलने के मैसेज देख पीड़ित को धोखाधड़ी की जानकारी हुई। गांव महाराजपुर निवासी युवक आदेश बुधवार को लक्सर स्थित पीएनबी के एटीएम बूथ पर रुपये निकालने आए थे। जहां रुपये निकालते समय बूथ पर मंडरा रहे शातिर युवकों ने गोपनीय पिन देखने के बाद हेराफेरी कर उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। आदेश को इसका आभास तक नहीं हुआ। थोड़ी देर बाद मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने का मैसेज देख आदेश का सिर चकरा गया। जब उन्होंने अपना एटीएम कार्ड चेक किया तो वह बदला हुआ था। पीड़ित युवक ने स्टेट बैंक में जाकर खाता चेक कराया, तो उनके खाते से एटीएम कार्ड के जरिए 23 हजार रुपये निकल चुके थे। पीड़ित ने घटना की शिकायत बुधवार को लक्सर कोतवाली में दी।
वही वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज सिरौला का कहना है कि एटीएम कार्ड बदल कर खाते से पैसे निकालने की शिकायत की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।