मानकों के माध्यम से विज्ञान सीखने की कार्यशाला का हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने किया शुभारंभ। कई जिलों के 80 से अधिक शिक्षकों ने किया प्रतिभाग

मानकों के माध्यम से विज्ञान सीखने की कार्यशाला का हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने किया शुभारंभ।

कई जिलों के 80 से अधिक शिक्षकों ने किया प्रतिभाग

हरिद्वार। विधायक मदन कौशिक ने मानकों की पहुंच बच्चों तक पहुंचाने में शिक्षकों की भूमिका को काफी महत्वपूर्ण बताया है। भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा आयोजित मानकों के माध्यम से विज्ञान सीखना कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने यह बात कही। हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग और सिरमौर जिले के विभिन्न विद्यालयों में स्थापित स्टैंडर्ड क्लब के मेंटर व अन्य विज्ञान शिक्षकों ने इस कार्यशाला में भाग लिया। 

भूपतवाला स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में मदन कौशिक ने कहा कि शिक्षक इस तरह की कार्यशाला से सीखेंगे, वह स्कूल में जाकर बच्चों को सिखाएंगे और इससे बच्चों को मानकों की जानकारी हो सकेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो के पास विभिन्न वस्तुओं को प्रमाणित करने की जिम्मेदारी है। यह बेहद महत्वपूर्ण कार्य है और इससे देश विकास की राह में आगे बढ़ रहा है।

बीआईएस देहरादून शाखा के निदेशक व प्रमुख सौरभ तिवारी ने कहा कि इस तरह की कार्यशाला का उद्देश्य मानकों में निहित विज्ञान का सार बच्चों तक पहुंचाना है, जिसमें शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि मानक बनाने की प्रक्रिया में बच्चे भी शामिल हों तथा अपने सुझाव दें, इसे लेकर स्कूलों  में स्टैंडर्ड क्लब संचालित किए गए हैं।

कार्यशाला में बीआईएस के वैज्ञानिक सचिन चौधरी, रिसोर्स पर्सन अनन्त भास्कर व डा. मनीषा गर्ग ने बीआईएस तथा स्टैंडर्ड क्लब की गतिविधियों के संबंध में प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों को मानकों के माध्यम से विज्ञान सीखने को लेकर जानकारी दी गई। 

कार्यशाला में शामिल प्रतिभागियों को भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा तैयार किए गए 52 लेसन प्लान उपलब्ध कराए गए। इनके आधार पर शिक्षक अब अपने विद्यालयों में बच्चों को मानकों के विषय में जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।