पथरी थाने में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने नए महिला/पुरुष बैरक, भोजनालय व थानाध्यक्ष कार्यालय का निर्माण कार्य कम्पलीट होने के बाद किया उद्धघाटन। शानदार कार्यक्रम के गवाह बने एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह व सीओ ट्रैफिक नताशा सिंह पथरी थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के कार्य से एसएसपी हरिद्वार हुवे खुश दी बधाई।

पथरी थाने में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने नए महिला/पुरुष बैरक, भोजनालय व थानाध्यक्ष कार्यालय का निर्माण कार्य कम्पलीट होने के बाद किया उद्धघाटन।

शानदार कार्यक्रम के गवाह बने एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह व सीओ ट्रैफिक नताशा सिंह

पथरी थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के कार्य से एसएसपी हरिद्वार हुवे खुश दी बधाई।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल समय-समय पर अपने अधीनस्थों के जीवन स्तर, रहन-सहन, खेल गतिविधि को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास करते रहते हैं। पुलिस लाइन में टॉप लेवल की क्रिकेट पिच व ग्राउंड तैयार करवाना, कई थानों के बैरक एवं शौचालयों का उच्चीकरण करा थाना पथरी में महिला/पुरुष बैरक, भोजनालय एवं थानाध्यक्ष कार्यालय के जीर्णोद्धार का कार्य सकुशल सम्पन्न हुआ।

थानाध्यक्ष पथरी रविंद्र कुमार द्वारा बड़े स्तर पर हुए इस जीर्णोद्धार के दौरान छोटी बड़ी हर बात का ध्यान रखते हुए थाना स्तर पर अपने कुशल नेतृत्व में निर्धारित मानकों का ध्यान रखते हुए बेहतरीन क्वालिटी का कार्य करवाया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्री डोबाल द्वारा एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह व सीओ ट्रैफिक नताशा सिंह की उपस्थिति में पूजा अर्चना विधि विधान उपरांत तालियों की गड़गड़ाहट के बीच लाल रिबन काटकर नवीनीकृत भवन का उद्घाटन किया व थाना कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनके हित के लिए हर संभव प्रयास लगातार जारी रहेंगे। 

स्मार्ट बैरक, मैस पाकर थाना पथरी के कर्मचारियों में खुशी की लहर है। शानदार कार्यक्रम उपरांत सभी अधिकारी कर्मचारियों के लिए की गई शानदार भोजन व्यवस्था का सभी के द्वारा लुत्फ उठाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।