एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए निर्देश पर सीओ मंगलौर विवेक कुमार के नेतृत्व में अफसरों ने की शुगर मिल संचालकों से मुलाकात।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए निर्देश पर सीओ मंगलौर विवेक कुमार के नेतृत्व में अफसरों ने की शुगर मिल संचालकों से मुलाकात।

गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर स्थापित करने एवं लाइट दुरुस्त करने के दिए निर्देश गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्रॉली की चौड़ाई नियम मुताबिक रखने की दी नसीहत संचालक पुलिस के निर्देशों से सहमत, निर्देश लागू करने का दिया आश्वासन

बीते दिनों एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा कोतवाली गंगनहर में मातहतों के साथ बैठक करते हुए दिए गए निर्देशों पर अमल करते हुए सीओ मंगलौर विवेक कुमार एवं प्रभारी निरीक्षक मंगलौर द्वारा उत्तम शुगर मिल के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हे निर्देशों से अवगत कराया गया। इस दौरान उत्तम शुगर मिल के युनिट हेड एलएस लंबा, गन्ना महाप्रबंधक अनिल सिंह,ट्रांसपोर्ट इंचार्ज शिव कुमार,सुरक्षा अधिकारी वीर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे जिन्होंने निर्देशों को लागू करने पर सहमति प्रकट की। मीटिंग में उत्तम शुगर मिल में आने वाले वाहनों की सुरक्षा की दृष्टिगत निम्नलिखित निर्देश दिए गए-1-शुगर मिल में आने वाले गन्ने की ट्राली ट्रक के पीछे रात्रि में रिफ्लेक्टर व लाइट की व्यवस्था की जाए जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जा सके। 2-गन्ने के ट्राली ट्रक के साइड व पीछे गन्ना भारी मात्रा में लटके रहते हैं जिससे दुर्घटना की संभावना रहती है उनको भी काट कर गाड़ी की साइज निर्धारित मानक के अनुसार रखा जाए। 3-रात्रि में गाड़ियों में रिफ्लेक्टर  लाइट की व्यवस्था सही कर उत्तम शुगर मिल के सुरक्षा अधिकारी इस पर  विशेष ध्यान दें। 4-ओवरलोड पर विशेष ध्यान दिया जाए। 5-रात्रि में गाड़ियों को कानवाई के रूप में निकाला जा सकता है। 6-गन्ना केंद्र पर रात्रि में 8:00 बजे तक सभी गाड़ियां पहुंच जाए। यदि गाड़ियां आती है तो उनको सर्विस रोड पर सुव्यवस्थित तरीके से पार्क किया जाए। नेशनल हाईवे पर किसी भी प्रकार से लोड वाहनों को पार्क न  किया जाए। 7-सीसीटीवी की व्यवस्था सुचारू रूप से होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।