दो दिवसीय सेस्टोबोल स्टेट चैंपियनशिप का समापन महारानी लक्ष्मीबाई स्टेडियम बहादरपुर जट में हुआ समापन।

दो दिवसीय सेस्टोबोल स्टेट चैंपियनशिप का समापन महारानी लक्ष्मीबाई स्टेडियम बहादरपुर जट में हुआ समापन।

चैंपियनशिप के समापन के अवसर पर प्रदेश संयोजक बजरंग दल अनुज वालिया ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले खेल में इस प्रकार की प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता है। और वह नए खेलों को जानकर उन्हें प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अपने शरीर और स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। जिससे कि वह अच्छे खेल का प्रदर्शन कर सकें। इस अवसर पर खेल संयोजक धर्मेंद्र सिंह चौहान ने सभी का धन्यवाद किया उन्होंने उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों से आई हुई टीम और उनके कोच का स्वागत किया। सीनियर  सेस्टोबोल चैंपियनशिप में पौड़ी गढ़वाल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर कोटद्वार की टीम रही जूनियर सेस्टोबोल चैंपियनशिप में कोटद्वार की टीम प्रथम और हरिद्वार की टीम दूसरे स्थान पर रही। 

इस अवसर पर सौरव चौहान, जिवेंद्र तोमर, अरुण रेड्डी, शशिकांत शर्मा ,अरुण कुमार, रजनीश चौधरी, ग्राम सभा सदस्य गुलशनवर, लक्ष्मी देवी, सुनीता गुप्ता, रीना कुमारी, निर्दोष कुमार, हिमांशु आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।