श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला इकाई हरिद्वार का चुनाव हुआ संम्पन्न । अनूप सिंह सिद्धू अध्यक्ष ,ज्ञान प्रकाश पाण्डेय जिला महामन्त्री चुने गए 

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला इकाई हरिद्वार का चुनाव हुआ संम्पन्न ।
अनूप सिंह सिद्धू अध्यक्ष ,ज्ञान प्रकाश पाण्डेय जिला महामन्त्री चुने गए 

हरिद्वार। महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानन्द महाराज ने कहा कि सकारात्मक पत्रकारिता से देश और समाज का हित होगा। इसलिए पत्रकारों को सदैव सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता करनी चाहिए। पत्रकारिता के गिरते स्तर के लिए मीडिया हाउस जिम्मेदार है। मालिकों का दवाब पत्रकारिता पर हावी है। इसका असर पत्रकारों की लेखनी पर पड़ रहा है। समय के साथ सब कुछ बदला है । पत्रकार भी इससे अछूते नहीं है। कुछ पत्रकार दलगत राजनीति कर रहे हैं वहीं कुछ विरोध की। सामयिक विषयों के साथ सरकार और जनता के बीच संवाद स्थापित करना ही पत्रकारों का वास्तविक धर्म है।गौरतलब है कि महामंडलेश्वर स्वामी
संतोषानन्द महाराज ने शनिवार को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के हरिद्वार इकाई के आम सभा की बैठक व वार्षिक चुनाव के अवसर पर बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि पत्रकार भी समय के साथ बदल रहे हैं ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करने वाले पत्रकार अपने विवेक से कार्य करते हैं।इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखण्ड के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी ने कहा कि पत्रकारों को पत्रकारिता में ऊंचे मापदंड स्थापित करने चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन सदैव पत्रकारों के हित में कार्य करता है। इससे पत्रकारों का संगठन में विश्वास बढ़ता रहा है । पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है। पत्रकारों के आर्थिक पक्ष का विश्लेषण करते हुए कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों की हालत सबसे ज्यादा दयनीय है। असुरक्षा के बीच पत्रकार अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। पत्रकारिता विषम कार्य है और विषम परिस्थितियों में चुनौतियों का सामना करते हुए पत्रकारिता का संपादन करने वाले पत्रकार बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखण्ड के हरिद्वार इकाई के चुनाव ,चुनाव अधिकारी व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बॉबी शर्मा की देखरेख में सम्पन्न हुआ। सर्व सम्मति से हुए चुनाव में अनूप सिंह सिद्धू को जिला अध्यक्ष , ज्ञान प्रकाश पाण्डेय को जिला महामन्त्री तथा डॉ ए आर खान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।जबकि अशोक गिरी व बबिता भाटिया को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानन्द महाराज को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखण्ड का संरक्षक बनाया गया ।
इस अवसर पर मनोज शर्मा ,पंकज स्वनी ,अनूप सिंह सिद्धू ,ज्ञान प्रकाश पाण्डेय ,तुषार स्वनी , बबिता भाटिया,राकेश भाटिया ,नावेद अख्तर ,संजय शर्मा ,बबलू थपरियाल ,प्रभात कुमार ,विनीत धीमान ,संजय कश्यप ,संजय लाम्बा ,राकेश कुमार वर्मा ,योगेश शर्मा ,डॉ ए आर खान ,सद्दाम हुसैन,
अशोक गिरी ,नवीन कुमार ,बॉबी शर्मा ,डॉ अनिल कुमुद ,सुमित गर्ग श्रमजीवी यूनियन के पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि पूर्व मुख्यमंत्री खण्डूड़ी का जीवन सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल  मुख्यमंत्री
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।