जिला अधिकारी कमेन्द्र सिंह ने विभिन्न कार्यालय मे छापेमारी से मचा हडकंप विभिन्न कार्यालयों मे अनुपस्थित 08 कार्मिकों को कारण बताओं नोटिस, वेतन रोकने का आदेश

जिला अधिकारी कमेन्द्र सिंह ने विभिन्न कार्यालय मे छापेमारी से मचा हडकंप

विभिन्न कार्यालयों मे अनुपस्थित 08 कार्मिकों को कारण बताओं नोटिस, वेतन रोकने का आदेश

 जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न कार्यालयों में अचानक की गई छापेमारी से सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मच गया। 

जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम प्रातः 10ः05 बजे एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सभी कार्मिक उपस्थित मिले तथा मुख्य गेट पर एक कार्मिक कार्यालय में आने वाले आगंतुकों की रजिस्टर में एंट्री करता मिला 

    इसके पश्चात जिलाधिकारी ने तहसील परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति कार्यालय में 5 कार्मिक, नज़ारत अनुभाग में 2 कार्मिक, चकबंदी अनुभाग 2 में 1 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। छापेमारी के दौरान कुल 8 कार्मिक अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित कार्मिकों का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

  इसके पश्चात् जिलाधिकारी ने नगर पंचायत झबरेड़ा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी सहित 2 कार्मिक संयुक्त मजिस्ट्रेट ऑफिस जाना बताए गए, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की से दूरभाष पर वार्ता कर उपस्थिति सुनिश्चित की गई। जिलाधिकारी ने नगर पंचायत को अपनी आय के संसाधन बढ़ाने एवं नगर पंचायत को वेतन भुगतान में आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष आमदनी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कस्बे में नियमित सफाई व्यवस्था  रखने, कूड़े का नियमानुसार निस्तारण करने, वार्डवार सफाई कर्मी तैनात रखने व समय समय पर सफाई कर्मियों का रोस्टर बदलने के निर्देश दिए।

  जिलाधिकारी ने जनपद में तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आदेश दिये कि कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी अवकाश स्वीकृत कराये बिना कार्यालय से अनुपस्थित नहीं रहेगा। जनता के कार्यालय पहुॅचने से पहले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुॅचना होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने हेतु भविष्य में भी समय-समय पर औचक निरीक्षण किये जा रहे हैं। 

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार विकास अवस्थी मुख्य वैयक्तिक अधिकारी सुदेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
गैरसैंण विधानसभा सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन
0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!