जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मंगौलर तथा लंढ़ौरा का स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मंगौलर तथा लंढ़ौरा का स्थलीय निरीक्षण किया।

 जिलाधिकारी ने स्टॉक रूप निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि एण्टी रेबीज इंजैक्शन प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रता से मंगाए जायें और आवश्यक दवाईयों की मांग समय से की जाये ताकि कोई भी आवश्यक दवाई चिकित्सालय में खत्म न हो। जिलाधिकारी ने ऑनलाइन रिकॉर्ड में एंटीवेनम इंजेक्शन 20 दिखाई देने तथा मौके पर केवल 6 इंजेक्शन मिले जिसमें से 5 इंजेक्शन एक्सपायर हो चुके थे। जिस पर जिलााकारी ने सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए प्रकरण की जांच करते हुए सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये। 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मरीजों तथा उनके तीमारदारों से भी बातचीत की तथा स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार से फीडबैक लिया, जिसमें सभी मरीज स्वास्थ्य सेवाओं से संन्तुश्ट नज़र आये। इस माह चिकित्सालय में हुई सभी 24 डिलीवरियां नॉर्मल होने पर डॉक्टर्स तथा पैरामेडिकल स्टाफ की प्रशन्सा की तथा सफाई व्यवस्था पर संतोश व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पंजीकरण कक्ष, एक्स-रे रूम, पैथोलोजी, नेत्र चिकित्सक कक्ष, दवाई वितरण केन्द्र, लेबर रूम आदि का गहनता से निरीक्षण करते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लंढ़ौरा का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान खुले विद्युत पेनल (बोर्ड) को कवर करने तथा चिकित्सालय के बाहर उगी झाड़ियां साफ कराने के निर्देश दिये। 

इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरके सिंह, तहसीलदार विकास अवस्थी, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी सुदेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
करवा चौथ के व्रत पर महिलाओं को उत्तराखंड सरकार ने दिया सार्वजनिक छुटटी का तोहफा।
0 Minutes
Uncategorized
हिंदू धर्म के चिंतन, सनातन मूल्यों और भारतीय ज्ञान परंपरा का महाअनुष्ठान है अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन : स्वामी रामदेव 
0 Minutes
Uncategorized
हिंदू धर्म के चिंतन, सनातन मूल्यों और भारतीय ज्ञान परंपरा का महाअनुष्ठान है अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन : स्वामी रामदेव 
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के गांव बिशनपुर पुरानी कुंडी में मुख्य मार्ग सड़क निर्माण कार्य का स्वामी यतीश्वरानंद ने फीता काटकर किया शुभारंभ। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के प्रयासों से गांव में प्राइमरी स्कूल बनवाने के लिए मुख्यमंत्री धाकड़ धामी से कराए प्रस्ताव।