जिलाधिकारी  कर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। 

जिलाधिकारी  कर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया।

तहसील दिवस में विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित कुल 47 प्रकरण आये, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा अन्य का प्रकरण में लगने वाले समय के अनुसार यथाशीघ्र निस्तारित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को दिये।

प्रमुख समस्याओं में बोहती पत्नी मामराज  निवासी इंद्रा विहार ने  राशन कार्ड से पुत्रों के नाम कट गया,जिस पर जिलाधिकारी ने डीएसओ को जांच कर नाम चढ़ाने के निर्देश दिए। सहन्दरी देवी  निवासी ग्राम खड़खड़ी , झबरेडा ने राजस्व अधिकारी को उत्तरजीवी प्रमाण पत्र न बनने को लेकर शिकायत की, कुमारी सुनीता देवी निवासी प्रीत विहार कॉलोनी ने नाली निर्माण के साथ ही अतिक्रमण को लेकर शिकायत की जिसपर संबंधित अधिकारी को जांच कर कार्यवाही करे ओर अतिक्रमण हटाने  के भी आदेश दिए। रजनेश कुमार सैनी निवासी मतलबपुर ने चक रोड से अतिक्रमण हटवाने को लेकर शिकायत की एसओसी को स्वयं जाकर जांच कर आख्या भेजे ।तेलूराम निवासी ग्राम सुनहरा थाना गंगनहर ने ग्राम सुनहरा में सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर कब्जे को लेकर शिकायत की , जिलाधिकारी ने तहसीलदार को जांच की   निष्कारण करने के निर्देश दिए ।  किरण हांडा ने सिविल लाइन्स में लर्निंग लैडर इंटरनेशनल स्कूल के  बगल में खाली मैदान  है उस पर कूड़े का ढेर लगा रहता है जिस कारण बदबू ओर गंदगी से परेशानी को लेकर शिकायत की, जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त रुड़की को समाधान करने के निर्देश दिए। विनोद कुमार निवासी नारसनखुर्द  की भूमि पर आने जाने के लिए चकरोड बनी हुए है उसपे कब्जे को लेकर शिकायत की, जिलाधिकारी ने तहसीलदार को चकरोड  कब्जा मुक्त करने के निर्देश दिए। सोमदत्त ने घर पर पीने का  पानी नहीं आ रहा है, जिसपर जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारी को निर्देश दिए। याकूब निवासी मिर्जापुर मुस्तफाबाद का आबादी की ओर जाने वाले मार्ग को किसी ने कब्जा कर लिया है ,जिसपर जिलाधिकारी ने एसपी ओर    आरए को जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए।                जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित शिकायतों को संज्ञान में लेकर शीघ्र ही निस्तारण करें। तहसील दिवस के दौरान  अधिकतर शिकायतें चकबंदी, भूमि पैमाईश, कब्जा, जल भराव, प्रमाण पत्र बनवाने संबंधित थी। उन्होंने सभी को जनहित में नियमानुसार कार्य करने के निर्देश दिए।     

इस अवसर पर  ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की आशीष  मिश्रा ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरके सिंह,नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी,एसपी देहात शेखर सुयाल ,वैयक्तिक सहायक सुदेश कुमार सहित जनपद के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
गैरसैंण विधानसभा सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन
0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!