कार में 01 नाबालिक सहित, 01 नशा तस्कर को करीब 75 हजार के गांजे के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार। कार व स्कूटी को कब्जे में लेकर 05 किलो गाँजा किया बरामद

कार में 01 नाबालिक सहित, 01 नशा तस्कर को करीब 75 हजार के गांजे के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।

कार व स्कूटी को कब्जे में लेकर 05 किलो गाँजा किया बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा नशा मुक्त देवभूमि-2025 बनाने हेतु लगातार अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थो/नशा तस्करों की धरपकड़ की कार्यवाही करने को निर्देशित किया गया है।

 कोतवाली रानीपुर पुलिस व A.N.T.F. द्वारा संयुक्त रूप से नशा तस्करों के विरूद्ध चैकिंग अभियान के दौरान ग्राम सलेमपुर जाने वाले तिराहा पर संदिग्ध अवस्था में खड़ी एक कार बलेनो व एक बिना नम्बर की स्कूटी दिखाई दी।

पुलिस व ANTF टीम को कार में संदिग्ध व्यक्ति मोहसिन व एक बाल अपचारी किशोर मिले। वाहनों की तालाशी लेने पर कार से 03 किलो गाँजा तथा स्कूटी की डिग्गी से 02 किलो गाँजा बरामद किया गया जिसकी कीमती करीब 75 हजार रूपये आँकी गई है। बरामदगी के आधार पर मोहसिन को हिरासत में लेकर बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया। 

पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि स्कूटी छोड़कर भागने वाले व्यक्ति का नाम निखिल है। बाल अपचारी के पिता इरफान उर्फ राजा पुत्र असरफ निवासी धोबी मोहल्ला सलेमपुर थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार में स्मैक, गाँजा व शराब का धंधा करता है व अपने बेटे, मोहसिन तथा निखिल से इन नशीले पदार्थों की  लोकल मे सप्लाई करवाता है।

बाल अपचारी का पिता इरफान उर्फ राजा थाना रानीपुर का प्रचलित हिस्ट्रीशीटर भी है, जिसके विरूद्ध थाने पर दर्जनों अभियोग पंजीकृत हैं।

आरोपित व बाल अपचारी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. मोहसिन पुत्र शौकीन निवासी ग्राम मच्छरहेडी थाना नकुड जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 27 वर्ष 

2. ⁠बाल अपचारी किशोर

बरामदगी

1. 05 किग्रा गाँजा

2. ⁠एक कार बलेनो न0 JK12A-6666

3. ⁠एक स्कूटी बिना नम्बर 

फरार आरोपीगण

1. निखिल पुत्र रामू निवासी मोहल्ला रुदुई निकट रऊजा अड्डा थाना शाहजहापुर जनपद शाहशाहपुर उ0प्र0

2. ⁠इरफान उर्फ राजा पुत्र असरफ निवासी धोबी मोहल्ला सलेमपुर थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक रानीपुर कमल मोहन भण्डारी

2. ⁠उ0नि0 अर्जुन कुमार

3. ⁠हे0का0 गोपीचन्द

4. ⁠का0 हरीश राणा

ANTF टीम

1. उ0नि0 रणजीत सिंह

2. ⁠HC मुकेश कुमार

3. ⁠HC राजवर्थन 

4. HC सुनील कुमार 

5. का0 सतेन्द्र चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक
0 Minutes
Uncategorized
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण।
0 Minutes
Uncategorized
सुमननगर की गलियों से जल निकासी  तीन माध्यमों से लगातार हो रही पानी की निकासी। सुमन नगर की 1, 2, 4 व 5 की गलियां हुईं जलमुक्त, बंद गली संख्या 3 में जल निकासी का कार्य जारी।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  (USRLM) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार आयोजित की गई।