सैनिक कल्याण की ओर से सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में विजय दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, वीरनारियों तथा पूर्व सैनिकों द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि एवं जनपद पुलिस द्वारा गार्ड आफ आनर देकर व दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

सैनिक कल्याण की ओर से सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में विजय दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, वीरनारियों तथा पूर्व सैनिकों द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि एवं जनपद पुलिस द्वारा गार्ड आफ आनर देकर व दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने पूर्व सैनिकों को शॉल ओढ़कर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि 16 दिसंबर 1971 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान सेना को घुटने के बल आने को मजबूर कर दिया था। 1971 में पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना के सामने समर्पण किया था और एक नए राष्ट्र बांग्लादेश का निर्माण हुआ था। हमारे शहीदों का बलिदान किसी भी दशा में व्यर्थ नहीं जाना चाहिए, एक सुरक्षित राष्ट्र निर्माण के स्वप्न साकार करने के लिए हम सब की जिम्मेदारी है कि सब मिलकर उस सपने को पूरा करें। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक और उनके परिवारों ने जो कुर्बानी दी है, देश सेवा में जो समय दिया है, उस सब की बदौलत ही हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। जब देश की सीमाएं सुरक्षित होती हैं तभी देश के अंदर शांति और समृद्धि होती है, अगर बॉर्डर में अशांति होती है तो देश में भी अशांति होती है, ना आर्थिक ना सामाजिक और ना राजनीतिक तरक्की होती है। उन्होंने कहा कि हर प्रकार की स्थिरता, शांति, समृद्धि के लिए सीमाओं का सुरक्षित रहना जरूरी है और यह सारा सैनिकों के माध्यम से होता है, क्योंकि आप लोगों का अमूल्य समय राष्ट्र निर्माण के लिए सबसे बड़ा योगदान है, जिसकी वजह से सीमाएं सुरक्षित हैं तथा पूरे राष्ट के अन्दर नव निर्माण संभव होता है। उन्होंने कहा कि हमारी नई पीढ़ी में राष्ट्र प्रेम की भावना कूट-कूट कर भरने के लिए एनसीसी सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविय हैं और इनसे ही राष्ट्र मजबूत होगा। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी बच्चों तथा व्यक्तियों को बधाई दी। 

कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमाडर डा० सरिता पवॉर (अ०प्रा०) द्वारा समस्त पूर्व सैनिक, वीरनारियों, आश्रितों व जनपद के समस्त गणमान्य नागरिको का स्वागत करते हुये विजय दिवस के इतिहास एवं सैनिक कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की गयी। समारोह में 31 यू०के एन०सी०सी कैडट्स द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया तथा मुख्य अतिथि द्वारा जनपद की वीरनारियों, वीरता पदक प्राप्त पूर्व सैनिकों व 1971 के भारत-पाक युद्ध के समय सेवारत सैनिकों को शाल भेट कर सम्मानित किया गया साथ ही एन०सी०सी कैडट्स को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, विंग कमांडर डॉ. सरिता पंवार, ने अपने संबोधन में 1971 के युद्ध में भारतीय सैन्य बलों की वीरता और शौर्य पर प्रकाश डाला और नागरिकों से सैनिकों के बलिदान को हमेशा याद रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अन्त में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर डा० सरिता पंवार (अ०प्रा०) ने समारोह में उपस्थित सभी पूर्व अधिकारी एवं वीरनारियों व पूर्व सैनिकों को धन्यवाद ज्ञापित कर एवं राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन किया।

इस दौरान एसएलओ लक्ष्मीराज चौहान, उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी सुदेश कुमार सहित पूर्व सैनिक एवं आश्रितों तथा वीरांगनाएं आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
गैरसैंण विधानसभा सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन
0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!