भगवानपुर/हरिद्वार तहसील प्रांगण में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत, बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। 

भगवानपुर/हरिद्वार तहसील प्रांगण में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत, बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें तहसीलदार दयाराम, खंड विकास अधिकारी आलोक गार्गेय ,नायब तहसीलदार अनिल कुमार गुप्ता, सीडीपीओ ज्ञानेंद्र सिंह,  ने शिविर का उद्घाटन किया। 

 शिविर के दौरान तहसीलदार द्वारा जनता दरबार लगाकर लोगों की शिकायतें भी सुनी, जिसमें मौके पर 18 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई, जिसमें पांच लोगों ने अभी तक पीएम आवास ने मिलने की शिकायत की, तथा कुछ लोगों ने चकरोड की पैमाइश,अतिक्रमण,जल भराव, तथा ऊर्जा निगम से संबंधित शिकायत आईं । जिसमें मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया, 16 शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को देकर 10 दिन के अंतराल पर निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। 

शिविर में आंगनवाड़ी ,पशु चिकित्सा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, आपूर्ति विभाग, ऊर्जा निगम, वन विभाग, सहकारिता विभाग, रेशम विभाग, के कर्मचारियों ने लोगों को अलग-अलग जानकारियां दी।    

 जल निगम के अधिकारियों ने आम जन को अपने विभाग की जानकारियां दी। 

इस दौरान दिनेश कुमार, तुलाराम, पूनम सैनी, अभिमन्यु ठाकुर, अर्जुन सिंह,राकेश कुमार, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।