ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर मेडिकल स्टोर्स पर सख्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। बीते दिनों आलम मेडिकल पर छापेमारी के दौरान नारकोटिक दवाइयों की अवैध बिक्री का मामला सामने आया था। इस पर ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा मेडिकल स्वामी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर मेडिकल स्टोर्स पर सख्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। बीते दिनों आलम मेडिकल पर छापेमारी के दौरान नारकोटिक दवाइयों की अवैध बिक्री का मामला सामने आया था। इस पर ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा मेडिकल स्वामी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि नोटिस का कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर आज आलम मेडिकल का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। यह कदम क्षेत्र में अवैध दवाइयों की बिक्री पर रोक लगाने और जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। उन्होंने कहा कि नारकोटिक दवाइयों की अवैध बिक्री एक गंभीर अपराध है और इस तरह की गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसके साथ ही, कोतवाली मंगलौर पुलिस को भी इस कार्रवाई के संबंध में सूचित कर दिया गया है। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि यदि लाइसेंस रद्द होने के बाद भी मेडिकल स्वामी द्वारा मेडिकल स्टोर खोला जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

ड्रग इंस्पेक्टर ने कहा कि यह अभियान क्षेत्र में दवाइयों की गुणवत्ता और उनकी वैध बिक्री सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है। जनता से भी अपील की गई है कि यदि कहीं भी अवैध दवाइयों की बिक्री या अन्य अनियमितता की जानकारी मिले, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।