कॉंग्रेस पार्षद की ऑडियो वायरल होने से राजनीतिक गलियारों में मची हलचल पार्टी की फजियत कांग्रेस पार्षद महिला से अश्लील बातें करते हुआ ऑडियो वायरल फिर भी ऐसे पार्षद के लिए कांग्रेस के बड़े नेता कर रहे हैं इसका संरक्षण

कॉंग्रेस पार्षद की ऑडियो वायरल होने से राजनीतिक गलियारों में मची हलचल पार्टी की फजियत

कांग्रेस पार्षद महिला से अश्लील बातें करते हुआ ऑडियो वायरल फिर भी ऐसे पार्षद के लिए कांग्रेस के बड़े नेता कर रहे हैं इसका संरक्षण

हरिद्वार। कांग्रेस की फजीहत खुद उसका ही रंगीन मिजाज पार्षद कराने पर तुला हुआ है। ताजा मामला नगर निगम के एक वार्ड से पार्षद का बताया जा रहा है,जिसमें रंगीन मिजाज पार्षद का एक महिला से अश्लील बातें करते हुए ऑडियो क्लिप का मामला सामने आया है। जिसमें पार्षद महिला से अंतरंग बातें कर अश्लीलता पर उतरता सुनाई पड़ रहा है,यही नहीं महिला के न मिलने पर बिजली विभाग का छापा लगवाने की बात करता भी सुनाई पड़ रहा है।जिससे डरी महिला पार्षद को विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कलियर में मिलने के लिए आने की बात कहती सुनाई पड़ रही है।तब पार्षद महिला के परिजनों के खिलाफ बिजली चोरी का छापा लगवा कर रिपोर्ट दर्ज करने की बाद भी कहता सुनाई दे रहा है।कई मिनट की ऑडियो में पार्षद महिला से मिलने की बात का बार-बार जिक्र कर रहा है।इस प्रकार कांग्रेसी पार्षद की महिला से अश्लील बातें करते हुए ऑडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस की फजीहत हो रही है। 

पार्षद महिला से मिलने की बात करता है वह कहते हैं कि अभी दो-तीन दिन लग जाएंगे मिलने के लिए कलियर आ जाओ तब पार्षद कहता है कि कलियर में उसके पास कोई जगह है क्या। जगह का बंदोबस्त होने पर कल ही आने की बात कहता है। जब महिला सुरक्षित दिखाना न होने की बात करती है तो पार्षद उसको कहता सुनाई पड़ रहा है कि जब जगह नहीं है तो ऐसे मरवाएगी क्या माहौल खराब चल रहा है। फिर कहता है कि तू कल ही ज्वालापुर आजा करते हैं बात। 

फिर अश्लील बातों की शुरुआत हो जाती है। पार्षद महिला से कहता है कि कलियर नहीं अकेली यहीं पर आजा और बच्चों को घर पर ही छोड़कर आना। इसके बाद फिर चली जाना। फिर महिला कहती है कि वह आ ही जाएगी, लेकिन पार्षद इतना उतावला रहता है कि वह कहता है कि तू तो दो-तीन दिन में आएगी अभी आजा। इस तरह की तमाम रंगीन बातें पार्षद की महिला से हुई। बताया जाता है कि पार्षद की करतूत का पता चलने पर महिला के पति ने फोन में रिकॉर्डिंग लगा दी  जिसके बाद महिला से अंतरंग बातें करते हुए पार्षद की करतूत भी रिकॉर्ड हो गई। अब ऑडियो वायरल होने से जहां एक और कांग्रेस की फजीहत हो रही है। तो वही वरिष्ठ कांग्रेसी इस रंगीन मिजाज पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की बात कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर सत्ताधारी पार्टी से जुड़े भाजपा नेता भी ऐसे रंगीन मिजाज पार्षद के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाने की मांग कर रहे हैं।

ऑडियो हमारे पास सुरक्षित है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
गैरसैंण विधानसभा सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन
0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!