आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट में अमेरिका इंडिया फाउंडेशन के अंतर्गत चलाए जा रहे मानसी 2 कार्यक्रम के अंतर्गत किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी और इस अवस्था में होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलाव के संबंध में दी जानकारी।

इस अवसर पर प्रोग्राम ट्रेनर शाजिया और दीपमाला ने जानकारी देते हुए बताया कि किशोरावस्था में हमें अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। क्योंकि इस अवस्था में किशोरियों में अनेक बदलाव होते हैं। जिसके लिए विटामिन और मिनरल्स की और जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि हमें अपने भोजन में पोषक तत्व वाली चीजों को खाना चाहिए। और बाजार में मिलने वाले खाने से बचना चाहिए। उन्होंने बताया की किशोरियों को अपने आसपास के व्यक्तियों से भी सावधान रहना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति  परेशान करता है तो उसकी जानकारी अपने  माता पिता को देनी चाहिए। 

इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने अमेरिका इंडिया फाउंडेशन का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से किशोरियों में जागरुकता आएगी। और वह अपने आप को सेहतमंद रख सकती हैं। उन्होंने कहा कि आज का साइबर क्राइम भी बढ़ रहा हैं इसलिए हमें अनचाहे लिंक पर फॉलो नहीं करना चाहिए और किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह पता कर लेना चाहिए। 

इस अवसर पर अनुपमा चौहान, अरुणा यादव, विकास कुमार ,शाहिद अली, सुरेंद्र सिंह ,अनीता चौहान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।