हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता को बढ़ता देख राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय। नगला इमरती में आज भारी बारिश के चलते भी इतना जन सैलाब की यही धामी की लोकप्रियता को दर्शाता है जिसमें किसान और क्षेत्र की जनता ने भारी बारिश में आकर धामी को सुना

हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता को बढ़ता देख राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय।

नगला इमरती में आज भारी बारिश के चलते भी इतना जन सैलाब की यही धामी की लोकप्रियता को दर्शाता है जिसमें किसान और क्षेत्र की जनता ने भारी बारिश में आकर धामी को सुना

 उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सिंह का जाना देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम तय था और जनता को सूचना जा चुकी थी, इस कार्यक्रम में आए अन्यथा कार्यक्रम निरस्त था। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि लंढ़ौरा लक्सर मार्ग को राजा नरेन्द्र सिंह के नाम से जाना जाएगा। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गंगा बहाई जायेगी और ग्रामीण क्षेत्रों के चहुॅमुखी विकास में कोई भी कमी नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि बाबा केदारनाथ की पुण्य भूमि से देश के यशस्वी प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख से शब्द निकले थे कि 21वी सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा, यह कोई साधारण शब्द नहीं बल्कि शिव धाम से निकले शब्द थे। उन्होंने विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश के चहुॅमुखी विकास हेतु विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, रोड़, इन्फ्रास्ट्रक्चर सहित सभी क्षेत्रों में तेजी से कार्य कर रही है । 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वरोजगार को बढ़ाने के लिए 30 से अधिक नई नीतियां बनाई गई हैं, राज्य में निवेश बढ़ने सेे रोजगार के अवसरों में वृद्धि हो रही है। लखपति दीदी योजनान्तर्ग पूरे प्रदेश में एक लाख दीदी को लखपति बनाया जा चुका है और सवा लाख दीदी को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य शीघ्र ही प्राप्त कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को तीन लाख रूपये तक ब्याज रहित ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है तथा फार्म मशीनरी बैंक के अन्तर्गत 80 प्रतिशत सब्जिडी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा नहरों से मुफ्त सिंचाई की जा रही है तथा गन्ना मूल्य भी बढ़ाया गया है। सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि मां गंगा उत्तराखंड के गंगोत्री से निकलती है और पूरे देश को जल और जीवन देने का काम करती है उसी प्रकार समान नागरिक संहिता की गंगोत्री भी उत्तराखण्ड सेें निकली है जो पूरे देश को लाभ देनेे का काम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर एक सख्त नकल विरोधी कानून भी बनाया गया है तथा निर्विवाद एवं पारदर्शिता से 19 हजार भर्तियां कराई गई है। नकल विरोधी कानून आने से नकल माफियाओं तथा उनसे सांठ-गांठ करने वालों के हौंसले पस्त हुए हैं, अब तक 100 से अधिक व्यक्तियों को जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि गरीब माता-पिता की संतानों का चयन हुआ है। आज हर एक गरीब माता-पिता के बेटे-बेटी के अंदर एक विश्वास पैदा हुआ है कि हम पढ़ाई करेंगे तो निश्चित रूप से हमारा चयन होगा 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बाबा साहब के जीवन से जुड़े हुए महत्वपूर्ण स्थलों पर पंचदीप का निर्माण कराया जा रहा है, इन सभी स्थानों को आज विश्व के अंदर पहचान दिलाने का काम हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है। उन्होंने कहा कि एससी व एसटी वर्ग के कल्याण के लिए आम बजट में बढ़ोतरी सहित अनेक ऐसे कल्याणकारी कार्य किए हैं, जिससे एससी, एसटी वर्ग के लोगों की आर्थिक सहायता व सामाजिक स्थिति मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने भी साढ़े तीन सालों में दलितों, पीड़ितों, आदिवासी समाज के लिए कई योजनाएं लागू की हैं जिससे समाज का यह वर्ग समाज के विकास की मुख्य धारा से जुड़ सके। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य को देश का अग्रणी राज्य बनाने का लक्ष्य लेकर निरंतर कार्य कर रही है और हमारा लक्ष्य तब पूरा होगा जब समाज के अंतिम छोर तक खड़े हुए व्यक्ति तक हमारी सुविधा पहुंचेंगी, हमारा शासन पहुंचेगा, हमारा प्रशासन पहुंचेगा, हमारा विकास पहुंचेगा, उन वर्गों का उत्थान होगा। 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ,विधायक रुड़की प्रदीप बत्रा, दर्जा राज्यमंत्री  श्यामवीर सिंह सैनी, जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा, एसपी देहात शेखर सुयाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक कुंवर प्रणब सिंह चैम्पियन, संजय गुप्ता, देशराज कर्णवाल, सुरेश राठौर, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, शोभाराम प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम भुल्लर, आशुतोष शर्मा, संजय सहगल, आशु चौधरी, डॉ जयपाल सिंह चौहान, अरविंद गौतम, अमन त्यागी सहित अन्य व्यक्ति आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।