नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर लगी आचार संहिता का पालन कराने हेतु एसएसपी के सख्त निर्देश हूटर बजाना युवक को पड़ा भारी 20,000 से अधिक का काटा चालान सफेद स्विफ्ट कार को मॉडिफाई कर बना दी काली की सीज

नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर लगी आचार संहिता का पालन कराने हेतु एसएसपी के सख्त निर्देश

हूटर बजाना युवक को पड़ा भारी 20,000 से अधिक का काटा चालान

सफेद स्विफ्ट कार को मॉडिफाई कर बना दी काली की सीज

 वाहन चालक के पास नहीं थे कोई वाहन के दस्तावेज

आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत शहर में लगी आचार संहिता का पालन कराने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा समस्त थाना प्रभारी को कड़े दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

जिसके अनुपालन में आज रानीपुर पुलिस द्वारा दौराने गश्त ए०टी०एम० चौक के पास एक काले रंग की स्विफ्ट पीछे बिना नंबर प्लेट नो पार्किंग में खड़ी थी को रोकने की कोशिश की गई तो वाहन चालक द्वारा अपने वाहन मे लगे हूटर को बजाकर भागने का प्रयास किया गया जिसको पुलिस टीम द्वारा कुछ आगे जाकर रोक गया। गाड़ी की आगे लगी नंबर प्लेट UK 08 AY 8811 के संबंध में जानकारी करने पर उक्त कार सफेद रंग की होना पाया गया जिसको वाहन स्वामी द्वारा मॉडिफाई कर ब्लैक किया गया है । 

उक्त वाहन के संबंध में पूर्व में भी शिवालिक नगर क्षेत्र में हूटर बजाकर हुड़दंग मचाने की सूचना मिल रही थी वाहन चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस व वाहन संबंधी कोई कागजात नहीं थे जिसपर हरिद्वार रानीपुर पुलिस द्वारा उक्त वाहन को मोटर अधिनियम के तहत संबंधित धाराओं में सीज किया गया।

वाहन चालक

चिराग पुत्र विजय शर्मा निवासी कृपाल नगर सिडकुल।

वाहन स्वामी सतपाल शर्मा पुत्र स्व० बंशीराम निवासी उपरोक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।