मुख्य विकास अधिकारी नोडल अधिकारी कार्मिक प्रशिक्षण के द्वारा नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2024-25 संबंधी प्रशिक्षण सत्रों के सुचारू रूप से सम्पादन हेतु बी०एच०ई०एल० कन्वेंशन हॉल, हरिद्वार का निरीक्षण किया गया,

मुख्य विकास अधिकारी नोडल अधिकारी कार्मिक प्रशिक्षण के द्वारा नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2024-25 संबंधी प्रशिक्षण सत्रों के सुचारू रूप से सम्पादन हेतु बी०एच०ई०एल० कन्वेंशन हॉल, हरिद्वार का निरीक्षण किया गया,

 निरीक्षण के समय परियोजना निदेशक  प्रभारी अधिकारी-प्रशिक्षण, अधिशासी अभियन्ता, लो०नि०वि०प्रा०ख० प्रभारी अधिकारी, विद्युत, फर्नी० एवं बैरि०, जिला पूर्ति अधिकारी/प्रभारी अधिकारी, जलपान एवं भोजन व्यवस्था, के प्रतिनिधि एवं बी०एच०ई० एल० के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुख्य विकास अधिकारी नोडल अधिकारी कार्मिक  प्रशिक्षण आकांक्षा कोण्डे ने अवगत कराया कि द्वारा बी०एच०ई०एल० कन्वेंशन हॉल के अन्दर एवं बाहर समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था न होने पर रोष व्यक्त करते हुए अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, शिवालिकनगर को प्रशिक्षण तिथियों में प्रशिक्षण दिवस से एक दिन पूर्व एवं प्रशिक्षण के दिन तथा प्रशिक्षण के उपरान्त बी०एच०ई०एल० कन्वेंशन हॉल के अन्दर एवं बाहर समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था हेतु सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाये जाने के आदेश दिये गये।

इसकेे अतिरिक्त अधिशासी अभियन्ता, लो०नि०वि०प्रा०ख० / प्रभारी अधिकारी, विद्युत, फर्नी. एवं बैरि०, नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2024, हरिद्वार को निर्देश दिये गये कि प्रशिक्षण हेतु साउण्ड सिस्टम, उपस्थिति कॉउन्टरों पर साईनेज, फर्नीचर व लॉजिस्टिक सपोर्ट हेतु संबंधित को निर्देशित करना सुनिश्चित करें कि वह बी०एच०ई० एल० कन्वेंशन हॉल में कार्यरत बी०एच०ई०एल० के स्टाफ से समन्वय स्थापित करते हुए उक्त व्यवस्था ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश