साल के आखिरी दिन एसएसपी ने युवाओं में भरा जोश बाइक विशाल रैली को एसएसपी हरिद्वार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

साल के आखिरी दिन एसएसपी ने युवाओं में भरा जोश

बाइक विशाल रैली को एसएसपी हरिद्वार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रुड़की क्षेत्र में रैली आयोजित, आमजन को किया यातायात नियमों के पालन और नशे से दूर रहने का दिया संदेश

देहात क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों सहित पुलिस कर्मियों ने रैली में किया प्रतिभाग

जनपद हरिद्वार के आमजनों को नशे से दूर करने एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्ती से लगाम लगाने के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल लगातार विभिन्न स्तर पर अपने अधिनस्थों एवं नागरिकों को प्रेरित कर रहे है एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के प्रयासों से देहात क्षेत्र से सटे हरिद्वार के एजुकेशन हब के तौर पर विख्यात रुड़की शहर में रैली का आयोजन किया गया। उक्त रैली में 100 से अधिक दोपहिया वाहनों एवं 30 के करीब चारपहिया वाहनों के माध्यम से पुलिस कर्मियों ने आमजन को नशे के खिलाफ जागरुक किया।

कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा हरी झंड़ी दिखाने के उपरांत नेहरु स्टेडियम रुड़की से शुरु हुई रैली नये पुल, पटियाला लस्सी चौक, रुड़की टॉकिज, मिलिट्री चौक, रामपुर चुंगी, बीएसएम तिराहा तथा गौशाला तिराहा होते हुए पुनः नेहरु स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई।

उक्त कार्यक्रम के दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, एसपी सिटी पंकज कुमार गैरोला, एएसपी/सीओ सदर जितेन्द्र मेहरा, सीओ सिटी जूही मनराल, सीओ ज्वालापुर शांतनु पाराशर, सीओ रुड़की नरेन्द्र पंत, सीओ मंगलौर विवेक कुमार, सीओ लक्सर निहारिका सेमवाल, सीओ ट्रैफिक नताशा सिंह, प्रशिक्षु आईपीएस कुश मिश्रा सहित सभी थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण