नागर निकाय सामान्य निर्वाचन- 2024 की निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शिता एवं कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने मास्टर ट्रेनर मतपेटी की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला विकास भवन सभागार में सम्पन्न करायी।

नागर निकाय सामान्य निर्वाचन- 2024 की निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शिता एवं कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने मास्टर ट्रेनर मतपेटी की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला विकास भवन सभागार में सम्पन्न करायी।

प्रशिक्षण कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्र्रिया को स्वतंत्र,निष्पक्ष, पारदर्शी  एवं त्रुटिरहित सम्पन्न कराने हेतु सभी कार्मिक सौंपे गये कार्यो एवं दायित्वो का निर्वहन पूरी निष्ठा, तत्परता एवं समयबद्धता से करना सुनिश्चित करें ताकि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक निर्वाचन नए-नए अनुभव लाता है तथा समय एवं तकनीकि के अनुसार नियमों में भी परिर्वतन होता रहता है। उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निदशा-निर्देशों एवं गाइड लाइन का सही से अध्ययन करते हुए अनुपालन करने तथा अपने-अपने कार्यों में दक्षता हासित करते हुए मतदान कार्मिकों को भी पारंगत करने के निर्देश दिये। 

प्रभारी अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनरों अमित कल्याण, प्रदीप प्रजापति, आशीष नौटियाल, पीडी के एन तिवारी, सुशील कुमार ने बताया कि मतदान में उपयोग होने वाली मत पेटी एक ऐसा उपकरण है जिसका उपयोग चुनाव प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं के द्वारा डाले गए मतपत्रों को सुरक्षित रूप से संग्रहित करने के लिए किया जाता है। यह चुनाव प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो मतों की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करता है।उन्होंने मतपेटी के लॉक लीवर और हैंडल लीवर के मूव होने की स्थिति तथा मत पेटी को खोलने-बंद करने की प्रक्रिया, मत पेटी के आंतरिक मेकेनिज़्म, मतदान के लिए बैलेट बॉक्स की तैयार करने की प्रक्रिया, पेपर सील के महत्त्व और लगाने की प्रक्रिया, पेपर सील सुरक्षित रखने हेतु आवश्यक सावधानियां, बैलेट बॉक्स पर लगने वाले स्टीकर,  मतदान के पश्चात् कवरिंग लिवर का उपयोग, अड्रेस टैग लगाने की प्रक्रिया आदि के बारे में विस्तार से हैण्ड्सऑन प्रशिक्षण दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।