जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह एवं एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने मौसम की ठंडी लहर को देखते हुवे बुद्धवार की देर रात्रि गरीब व असहाय लोगों को ठण्ड के प्रकोप से राहत दिलाने हेतु रोडवेज स्टेशन, हरकी पौड़ी क्षेत्र पहुंचकर 239 व्यक्तियों को कम्बल वितरित किए तथा नगर निगम द्वारा जलाए जा रहे अलाव का भी भौतिक निरक्षण करते हुवे उन्होंने रोडवेज स्टेशन पर कम से कम रात्रि 11 बजे तक अलाव जलाने की व्यवस्था करने के निर्देश सहायक नगर आयुक्त को दिए। उन्होंने रोड़ीबेलवाला स्थित पुरुष तथा महिला रैन बसेरे, अलक नंदा घाट स्थित रैन बसेरे का स्थलीय निरीक्षण किया।

 जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह एवं एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने मौसम की ठंडी लहर को देखते हुवे बुद्धवार की देर रात्रि गरीब व असहाय लोगों को ठण्ड के प्रकोप से राहत दिलाने हेतु रोडवेज स्टेशन, हरकी पौड़ी क्षेत्र पहुंचकर 239 व्यक्तियों को कम्बल वितरित किए तथा नगर निगम द्वारा जलाए जा रहे अलाव का भी भौतिक निरक्षण करते हुवे

उन्होंने रोडवेज स्टेशन पर कम से कम रात्रि 11 बजे तक अलाव जलाने की व्यवस्था करने के निर्देश सहायक नगर आयुक्त को दिए। उन्होंने रोड़ीबेलवाला स्थित पुरुष तथा महिला रैन बसेरे, अलक नंदा घाट स्थित रैन बसेरे का स्थलीय निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव होने के कारण तेजी से ठण्ड बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि ऐसे कई लोग हैं, जो ठिठुरती सर्दी में अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि गरीब एवं निःसहाय व्यक्तियों को इस ठण्ड में मदद मिले तथा कम्बल वितरण तथा जगह-जगह अलाव का जलाकर ऐंसे व्यक्तियों तक सीधे मदद एवं राहत पहुॅचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाई जाए। जिलाधिकारी ने समाज के सभी सक्षम लोगों से आह्वान किया कि वे सभी आगे आएं और जरूरतमंदों की मदद करें। उन्होंने कहा कि ठंड में गरीब एवं निःसहाय व्यक्तियों की सेवा करके हम न केवल उनकी मदद करेंगे बल्कि समाज को और अधिक बेहतर और मानवीय बनायेंगे। वरिश्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग के कार्मिकों को निर्देश दिये कि कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे न सोय यदि कोई व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सोता हुआ मिलता है तो उसे नजदीकी रैन बसेरे में आश्रय दिया जाये। 

इस दौरान उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह, सीओ जूही मनराल, जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम, कोतवाल कुन्दन सिंह राणा, सहायक नगर आयुक्त रविन्द्र दयाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।