एसएसपी के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस का जन जागरूकता अभियान लगातार जारी ग्राम शिवगढ़ में पथरी पुलिस ने ग्रामीणों के साथ लगाई चौपाल नशे के प्रति किया ग्रामीणों को जागरण। चौपाल को खुद संभाला पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार एवं उप निरक्षक रोहित कुमार

एसएसपी के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस का जन जागरूकता अभियान लगातार जारी

ग्राम शिवगढ़ में पथरी पुलिस ने ग्रामीणों के साथ लगाई चौपाल नशे के प्रति किया ग्रामीणों को जागरूक

चौपाल को खुद संभाला पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार और सहयोगी रहे उप निरक्षक रोहित कुमार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पथरी द्वारा ग्राम शिवगढ़ में  चौपाल का आयोजन किया गया आयोजित चौपाल में क्षेत्र के सभी प्रतिष्ठित लोगों, ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य व अन्य लोगों सहित मातृ शक्ति द्रारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। 

गोष्ठी में उपस्थित सभी जनता से नशा मुक्त समाज हेतु सहयोग मांगते हुए पथरी पुलिस द्वारा क्षेत्र में हो रही छोटी-छोटी घटना की सूचना पुलिस को देने हेतु कहा गया। चौपाल में उपस्थित मातृ शक्ति व सभी लोगों द्वारा पुलिस का हर संभव सहयोग देने हेतु कहा गया। चौपाल में नशे व साइबर अपराधों के बारे में उपस्थित व्यक्तियों को अवगत कराया गया तथा ग्राम प्रधानों को  अपने-अपने ग्राम पंचायत में सीसीटीवी लगाने की अपील की गई। सभी ग्राम प्रधानों द्वारा आश्वासन दिया गया कि उनके द्वारा जल्द ही अपने-अपने ग्राम सभा में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत को अपने ग्राम में एक समिति का गठन करने हेतु कहा गया।

उपरोक्त समिति क्षेत्र में बढ़ रही नशा व साइबर फ्रॉड के संबंध में लोगों को जागरूक करेंगे साथ ही साथ पुलिस को भी अवगत कराएंगे।

 पुलिस टीम

रविंद्र कुमार थानाध्यक्ष पथरी,उ.नि.रोहित कुमार,कां 1144 नारायण सिंह,कां 534 राकेश नेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।