एसएसपी के नेतृत्व में लगातार नशा तस्करो पर कसा जा रहा है शिकंजा कोतवाली नगर पुलिस व ANTF की संयुक्त टीम की कार्यवाही जारी स्कॉर्पियो से स्मैक तस्करी करते 02 तस्कर आरोपी अभियुक्तो को गिरफ्तार कर भेजा जा रहा है जेल

एसएसपी के नेतृत्व में लगातार नशा तस्करो पर कसा जा रहा है शिकंजा कोतवाली नगर पुलिस व ANTF की संयुक्त टीम की कार्यवाही जारी

स्कॉर्पियो से स्मैक तस्करी करते 02 तस्कर आरोपी अभियुक्तो को गिरफ्तार कर भेजा जा रहा है जेल

100 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद, तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो जब्त

“ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन को सार्थक बनाने हेतु नशा तस्करों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु एसएसपी हरिद्वार के निर्देशित क्रम हरिद्वार पुलिस मुस्तैदी से काम करते हुए लगातार नशा तस्करों को दबोचने में सफलता हासिल कर रही है।

इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस व ANTF की संयुक्त टीम द्वारा पंतद्वीप पार्किंग के पास से स्कॉर्पियो से स्मैक की तस्करी करते हुए देहरादून निवासी 02 युवकों को 112 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा गया।

गिरफ्तार दोनों आरोपी कम पढ़े लिखे हैं अजयपाल पूर्व में भी NDPS मामले में जेल जा चुका है जो अपने भाई के साथ मिलकर नशे का कारोबार करता है अजयपाल का भाई सोनू पाल भी पूर्व में NDPS मामले में जेल जा चुका है व आरोपी दीपक पैसों के लालच में नशे के धंधे में आया।

गिरफ्तार अभियुक्त

1- अजयपाल पुत्र राजपाल निवासी  हरिपुर रायवाला देहरादून उम्र 24 वर्ष

2- दीपक कश्यप पुत्र राकेश कश्यप निवासी मोतीचूर बस्ती रायवाला देहरादून उम्र 19 वर्ष                         

बरामदगी

 112 ग्राम अवैध स्मैक

पुलिस टीम

उ0नि0 राजेन्द्र सिंह पुजारा (कोतवाली नगर)उ0नि0 रणजीत तोमर (ANTF)                                                हे0कानि0 राजवर्धन (ANTF)का0 लाखन सिंह (कोतवाली नगर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।