जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जल स्तर को बढ़ाने/ वर्षा के जल को व्यवस्थित करने की व्यवस्था को लेकर बैठक हुई सम्पन्न।

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जल स्तर को बढ़ाने/ वर्षा के जल को व्यवस्थित करने की व्यवस्था को लेकर बैठक हुई सम्पन्न।

बैठक में पर्यावरणविद,सामाजिक कार्यकर्ता एवं अर्थ एनजीओ के संस्थापक एवं पोण्ड मेन रामवीर तनवर ने तालाब एवं जल के अन्य स्रोत के संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।             

जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में जल संसाधनों को बढ़ाने के साथ ही जल की गुणत्ता पर भी विशेश ध्यान दिया जाये ताकि वर्तमान तथा भविश्य की पीढ़ी के लिए गुणत्तायुक्त जल उपलब्ध रहे। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य करते समय इस बात पर विशेश ध्यान दिया जाये कि भूमिगत जल में किसी भी प्रकार की अशुद्धियां विशेशक ग्रे वाटर, लेड आदि न पहुॅच पाये। उन्होंने तालाब संरक्षण एवं संवर्धन हेतु साइंटिफिक कार्य योजना बनाने के निर्देश सभी खण्ड विकास अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि समय से कार्य योजनाएं बनाने के साथ ही उन पर अमल करते हुए कार्य किया जाये ताकि आगामी मानसून सीजन में तालाबों वर्शा जल संग्रण किया जा सके। उन्होंने ब्लॉकवार लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्य योजना तैयार  करने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारी को दिये। उन्होंने राजस्व तथा ग्राम्य विकास विभाग से सम्बन्धित सूचनाएं निर्धारित प्रारूप पर शीघ्रता से उपलब्ध कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दियें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि पर्यावरण तथा पारिस्थितिकी से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने निर्देशित करते हुए कहा कि यथार्थवादी कार्य योजना बनाकर तैयार की जाये ताकि योजना के कार्यान्वयन में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। बैठक में पर्यावरणविद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अर्थ एनजीओ के संस्थापक मैकेनीकल इंजीनियर रामवीर तनवर ने तालाब सुधार हेतु किये गये कार्यों, सुधारीकरण हेतु आवश्यक आधारभूत जानकारियों, समस्याओं एवं चुनौतियों आदि के बारे में जानकारी देते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओ पर विस्तार से सुझाव दिये। 

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, परियोजना निदेशक केएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, एसडीओ राजाजी टाइगर रिजर्व अजय लिंगवाल, सहायक निदेशक मत्स्य गरिमा मिश्रा, बीडीओ मानस मित्तल, आलोक गार्गेय,जगेंद्र राणा,पवन सैनी,अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई विभाग विष्णु दत्त बेजवाल, आईसीआईसीआई बैंक से तरुण शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।