नगर निकाय चुनाव की दृष्टि को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने बड़ी अवैध शराब की खेप को पकड़ा जो चुनाव में इस्तेमाल होनी थी  चमगादड़ टापू में झोपड़ी से बरामद की 25 पेटी अवैध देसी व अंग्रेज़ी शराब

नगर निकाय चुनाव की दृष्टि को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने बड़ी अवैध शराब की खेप को पकड़ा जो चुनाव में इस्तेमाल होनी थी 

चमगादड़ टापू में झोपड़ी से बरामद की 25 पेटी अवैध देसी व अंग्रेज़ी शराब

चुनाव के माहौल में अच्छे मुनाफ़े से बेचने हेतु प्रतिबंधित जगह लाई गई थी खेप

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के आदेशानुसार जनपद में अवैध मादक पदार्थों (अवैध शराब, स्मैक, चरस, गांजा आदि) के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने हेतु समस्त प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

उक्त अभियान के दृष्टिगत कोतवाली नगर पुलिस ने एक व्यक्ति को 25 पेटी अवैध देशी और अंग्रेजी शराब कीमत लगभग (डेढ़ लाख ) के साथ चमगादड़ टापू के पास से पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

आरोपी से पूछताछ में पता चला कि यह शराब अलग-अलग स्थानों से एकत्रित की गई थी। चुनावी माहौल के दौरान, इन अवैध शराब की मांग बढ़ने पर आरोपी इसे ऊंचे दामों पर बेचकर भारी मुनाफा कमाने की योजना बना रहा था।

आरोपी ने अपना नाम मनोज पुत्र विक्रम, निवासी चंडी घाट पुल के नीचे, हरिद्वार, बताया। उसके पास से 25 पेटियों में कुल 1208 पव्वे (माल्टा देशी शराब और अंग्रेजी शराब सोलमेट मार्का) बरामद किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्त 

1. मनोज पुत्र विक्रम निवासी चंडी घाट पुल के नीचे, हरिद्वार उम्र 32 वर्ष

पुलिस टीम

1.उप निरीक्षक सत्येंद्र भंडारी

2.उप निरीक्षक राजेंद्र पुजारा

3.कांस्टेबल सौरभ नौटियाल

4.कांस्टेबल कमल मेहरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।