हरिद्वार पुलिस की नशा तस्करो के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी 305 ग्राम अवैध चरस के साथ एक आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने हेतु नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा निर्देशित क्रम में थाना भगवानपुर पुलिस द्वारा सेक्ट्रर रोड निकट दवाई की फ्रैक्टी ग्राम चुडियाला से अभियुक्त चून्नु उर्फ अवनीश कुमार पुत्र रविन्द्र त्यागी को 305 ग्राम अवैध चरस के साथ किया गिरफ्तार। जिसके विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
अभि0 चून्नू उर्फ अवनीश कुमार द्वारा बरामद चरस अपने परिचित ग्राम निवादा निवासी व्यक्ति से लेकर बेचने की फिराक में घूम रहा था। वही व्यक्ति उसे चरस लाकर देता है जिसपर अभियुक्त उस चरस को बेच कर अपना कमीशन रख लेता और बाकी पैसे उक्त व्यक्ति को दे देता।
प्रकाश में आए उक्त अभियुक्त की तलाश जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त
चून्नू उर्फ अवनीश कुमार पुत्र रविन्द्र त्यागी निवासी ग्राम चुडियाला थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार
बरामदगी
1- 305 ग्राम अवैध चरस
2- एक मोबाईल फोन रियलमी कम्पनी
पुलिस टीम
उ0नि0 देवेन्द्र सिंह चौहान,कानि0 राजेन्द्र सिंह बिष्ट,हो0गा0 सोहन सिंह
हरिद्वार पुलिस की नशा तस्करो के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी 305 ग्राम अवैध चरस के साथ एक आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
