फ्यूजन कम्पनी में लाखो की चोरी की घटना को तीन शातिर चोरो ने दिया अंजाम। पुलिस ने तीनो अभियुक्तो को किया गिरफ्तार
कंपनी से चुराई तिजोरी सहित लाखों की नगदी व चेक बरामद
वादी यूनिक चांदना पुत्र टी0सी0 चांदना निवासी प्लॉट नंबर 356 रायपुर इण्डस्ट्रीयिल एरिया गागलहेडी बायपास रोड थाना भगवानपुर रुडकी जनपद हरिद्वार द्वारा वादी की कम्पनी फ्यूजन इण्डस्ट्रीज लिमिटेड रायपुर के आफिस की अलमारी का ताला तोडकर अज्ञात चोरो द्वारा लाखों की नगदी व 7 चैक (प्रति 01 लाख ) चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना भगवानपुर पर मु0अ0 पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल व आने-जाने वाले रास्तो के सीसीटीवी फुटेज से काफी जानकारी ली।
जिसपर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मजार के पास ग्राम सिकन्दरपुर से 03 अभियुक्तों शुभम पुत्र कर्मवीर, जीवन पुत्र कर्मवीर विशाल पुत्र विनोद को घटना में प्रयुक्त बाइक, कंपनी से चुराई तिजौरी सहित लाखों की नगदी व चेक बरामद की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त गण
1- शुभम पुत्र कर्मवीर निवासी ग्राम मुज्जफराबाद थाना फतेहपुर सहारनपुर उ0प्र0
2- जीवन पुत्र कर्मवीर निवासी ग्राम मुज्जफराबाद थाना फतेहपुर सहारनपुर उ0प्र
3- विशाल पुत्र विनोद नि0ग्राम फिराहेडी थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर उ0प्र0
बरामद सामान
1- 3,65880 (तीन लाख पैंसठ हजार आठ सौ अस्सी रुपये
2- 07 चैक स्टेट बैक आफ इंडिया
3- घटना में प्रयुक्त बाइक
पुलिस टीम
उ0नि0 अशोक रावत,अपर उ0नि0 योगेन्द्र सिंह,हे0का0327 सुधीर चौधरी,का0 109 चन्द्र विकास,हो0गार्ड CQM उदयपाल
फ्यूजन कम्पनी में लाखो की चोरी की घटना को तीन शातिर चोरो ने दिया अंजाम। पुलिस ने तीनो अभियुक्तो को किया गिरफ्तार कंपनी से चुराई तिजोरी सहित लाखों की नगदी व चेक बरामद
