हरिद्वार पुलिस ने पथरी से चोरी हुआ ट्रक किया बरामद
UK से HP नंबर प्लेट बदल कर, कर रहे थे मालढुलाई
पुलिस टीम द्वारा पथरी से लेकर हरियाणा और गुजरात तक के खंगाल डाले 800 सीसीटीवी कैमरे
पथरी पुलिस ने भगवानपुर इंडस्ट्रीज़ एरिया में छापा मार चोरी गए ट्रक को लिया क़ब्ज़े में
वादी तसव्वुर रहमान पुत्र तमरेज निवासी ग्राम बहादुरपुर जट थाना पथरी जनपद हरिद्वार द्वारा ट्रक चोरी के संबंध में एक प्रार्थना पत्र थाना पथरी पर दिया गया। उपरोक्त प्रार्थना पत्र के संबध में तत्काल थाना पथरी पर चोरी का अभियोग पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा चोरी हुए ट्रक को तत्काल बरामद करने हेतु एसपी देहात एवं क्षेत्राधिकारी लक्सर व थानाध्यक्ष पथरी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिसके अनुपालन में थानाध्यक्ष पथरी द्वारा थाना हाजा से अलग-अलग पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पथरी से लेकर हरियाणा, गुजरात तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए जिसमें एक HP नंबर की गाड़ी संदिग्ध लगी।
पुलिस टीम को HP नंबर की गाड़ी झबरेडा की ओर से भगवानपुर इंडस्ट्रियल एरिया में सामान लेकर आने की जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा भगवानपुर पहुंचकर उपरोक्त ट्रक व चालक को हिरासत में लिया गया।
वाहन चालक ने अपना नाम जावेद पुत्र हसनू निवासी टोका थाना उटावड़ जिला पलवल हरियाणा बताया एवं बताया कि ट्रक चोरी करके उनके नंबर प्लेट बदलकर एवं नकली पेपर तैयार कर चुपके से ऐसे चोरी के ट्रक को ट्रांसपोर्ट में इस्तेमाल किया जाता था और उनमें गुजरात हरियाणा राजस्थान का ट्रांसपोर्ट का माल लाने ले जाने का काम किया जाता था और इतनी सफ़ाई से इस काम को किया जाता था कि अभी तक हमको कोई पकड़ नहीं पाया और हमारा काम चलते रहता था।
उक्त ट्रक के सकुशल बरामद होने पर ट्रक स्वामी एवं स्थानीय जनता द्वारा SSP हरिद्वार एवं हरिद्वार पथरी पुलिस टीम के कार्यों की सराहना की गई l
उपरोक्त ट्रक की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपए है।
गिरफ्तार अभियुक्त
जावेद पुत्र हसनू निवासी टोका थाना उटावड़ जिला पलवल हरियाणा।
बरामदगी
आरोपी के कब्जे से चोरी हुआ ट्रक UK 08 CB 5639 आयशर(गुडस केरियर)
पुलिस टीम
थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार,उ.नि.विपिन कुमार ,कां०मुकेश चौहान कां०दीपक चौधरी,कां०जयपाल चौहान,कां०अजित तोमर
हरिद्वार पुलिस ने पथरी से चोरी हुआ ट्रक किया बरामद UK से HP नंबर प्लेट बदल कर, कर रहे थे मालढुलाई पुलिस टीम द्वारा पथरी से लेकर हरियाणा और गुजरात तक के खंगाल डाले 800 सीसीटीवी कैमरे

