इक्कड कलां निवासी विवाहिता की मोत का सारा सच आया सामने आरोपी पति ने हीटर की वजह से दम घुटने को बताया था मौत का कारण पुलिस को गुमराह करने की कोशिश हुई नाकाम,  घर वालों से दूरी बनाने को घरवाली करती थी मजबूर

इक्कड कलां निवासी विवाहिता की मोत का सारा सच आया सामने

आरोपी पति ने हीटर की वजह से दम घुटने को बताया था मौत का कारण

पुलिस को गुमराह करने की कोशिश हुई नाकाम, 

घर वालों से दूरी बनाने को घरवाली करती थी मजबूर

गृह-क्लैश के कारण की हत्या में त्वरित कार्यवाही कर पथरी पुलिस ने हत्यारोपी पति को किया गिरफ्तार

थाना पथरी पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम इक्कड कला में एक महिला की हत्या हुई है। सूचना पर सीओ लक्सर नताशा सिंह की अगुवाई में थाना पथरी पुलिस घटनास्थल पहुंची। फिल्ड यूनिट टीम द्वारा घटनास्थल का मौका मुआयना कर मौके से साक्ष्य एकत्र किये गये तथा थाना पुलिस द्वारा मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्यवाही हेतु सरकारी अस्पताल हरिद्वार में भेजा गया।

आसपास के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की गई तो जानकारी मिली कि पति-पत्नी के बीच अक्सर कहासुनी व झगड़ा होता रहता था। मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर थाना पथरी पुलिस ने मृतका के पति गोविन्द कुमार से पूछताछ की गई तो आरोपी द्वारा हीटर से निकली गैस के कारण दम घुटने को मृत्यु का कारण बताया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर स्पष्ट हुआ कि झगड़ा होने के दौरान गला दबाए जाने के कारण मृत्यु हुई है। उक्त तथ्य सामने आने पर आरोपी अवर अभियंता को हिरासत में लिया गया।

पड़ताल में सामने आया कि मृतका पति से अपने ससुराल वालों की नजदीकी से नाराज रहती थी। इन झगड़ो को रोकने के लिए आरोपित ने अपना पैतृक घर छोड़कर इक्कड कलां में नया घर बनाया तथा घरवालों से अलग अपनी पत्नी के साथ रहने लगा। इस बीच आरोपी के अपने घरवालों से मिलने जाने या बात करने पर दोनों पति पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।

रुद्रपुर में तैनात अवर अभियंता गोविन्द कुमार बीते शनिवार को वक्त पाकर पथरी पहुंचा था। इस दौरान देर से घर पहुंचने पर पत्नि द्वारा पूछे जाने पर जब पति ने बताया कि वह अपने घरवालों से मिलकर आ रहा है तो दोनों के बीच फिर से झगड़ा होना शुरु हो गया। इसी बीच तैश में आकर आरोपित ने गला दबाकर अपनी पत्नि की हत्या कर दी।  

गिरफ्तार अभियुक्त

गोविन्द कुमार पुत्र ऋषि पाल निवासी ग्राम इक्कड कला थाना पथरी जनपद हरिद्वार 

पुलिस टीम

क्षेत्राधिकारी लक्सर नताशा सिंह,थानाध्यक्ष पथरी रविंद्र कुमार,उ.नि.विपिन कुमार,कां. दीपक चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।