तंबाकू व्यापार का भ्रामक प्रचार करने पर जनपद हरिद्वार में बड़ी कार्यवाही हरिद्वार के नोडल अधिकारी द्वारा एसएसपी से की गई थी मामले की शिकायत  कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने लिया संज्ञान, थाना सिड़कुल में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर की बड़ी कार्यवाही

तंबाकू व्यापार का भ्रामक प्रचार करने पर जनपद हरिद्वार में बड़ी कार्यवाही

हरिद्वार के नोडल अधिकारी द्वारा एसएसपी से की गई थी मामले की शिकायत

 कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने लिया संज्ञान, थाना सिड़कुल में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर की बड़ी कार्यवाही

उत्तराखण्ड शासन के लेटर हेड के प्रयोग एवं सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार का है आरोप

हरिद्वार के नोडल ऑफिसर सुनील राना द्वारा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ “उत्तराखण्ड शासन के लेटर हेड को इस्तेमाल कर तम्बाकू उत्पाद को आधिकारिक तौर पर उत्तराखण्ड सरकार द्वारा विक्रय की भ्रामक पत्रावली सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने” के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार को शिकायती प्रार्थनापत्र दिया गया। 

उक्त शिकायती प्रार्थनापत्र का संज्ञान लेते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देश पर थाना सिड़कुल पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा  दर्ज किया गया है। 

उत्तराखण्ड शासन के लेटर हेड के इस्तेमाल से जुड़े इस गंभीर मसले में ठोस एवं सख्त कार्यवाही हेतु कप्तान द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश पर थाना सिड़कुल पुलिस अब गहराई से मामले की तहकीकात एवं अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।