डीआरएम ने लक्सर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण।

डीआरएम ने लक्सर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण।

लक्सर। मुरादाबाद उत्तर रेलवे मंडल डीआरएम लक्सर रेलवे स्टेशन व रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। यात्रियों की सुविधाओं की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से वार्ता की।
मुरादाबाद मंडल के डीआरएम वीरवार की दोपहर प्लेट फार्म नंबर एक पर स्पेशल ट्रेन से पहुंचे। इसके बाद दो नंबर प्लेटफार्म पर पहुंच कर कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं को देखा। दस्तावेजों की जानकारी की। उन्होंने स्टेशन के लिए बनाए गए नए भवन का भी निरीक्षण किया। साफ सफाई पर ध्यान देने को कहा। निर्देशित किया कि यात्रियों के लिए सुविधाओं पर ध्यान दिया जाए। इसके बाद रेलवे स्टेशन से बाहर निकल कर शुगर मिल को देखा जहाँ से चीनी को मालगाड़ी में लोड करके लाया जा सके। लक्सर शुगर मिल काफी पुराना शुगर मिल है जिसमें मालगाड़ी के द्वारा शुगर मिल में किसानों का गन्ना आता था और शुगर मिल से मालगाड़ी में चीनी निर्यात होती थी मगर कुछ समय पूर्व मालगाड़ी द्वारा आवागमन शुगर मिल से बंद हो गया था जिसको दोबारा शुरू करने के लिए दोबारा मालगाड़ी से आवागमन शुरू करने के लिए रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया वहीं स्थानीय लोगों ने उनसे मंडी रोड पर अंडरपास का निर्माण कराए जाने की मांग की।
उन्होंने समस्त कार्यो के संबंध में जानकारी ली और कहा कि वह इस संबंध में शासन को पत्र लिखेंगे। उन्होंने बताया कि बन्द
सवारी गाड़ियों को संचालित कराया जाएगा ये अभी स्पष्ट नही है। जिससे यात्रियों को आवागमन की असुविधा हो रही है।

इस दौरान सीनियर डीसीएम मनु लूथरा डीओएम सुधीर कुमार सिंह डीईएनआई अरुण कुमार आरपीएफ थाना प्रभारी जीआरपी थानाध्यक्ष स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार सहित रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।