एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने लिया कड़ा एक्शन पुलिस की सख्ती के चलते नहीं हो पाई सर्वधर्म समाज की बैठक पुलिस पर पथराव मामले में एसएसपी ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश विधायक समेत सैकड़ो समर्थकों पर हुवा मुकदमा दर्ज उपद्रवियों को चिन्हित कर धरपकड़ में जुटी हरिद्वार पुलिस माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने लिया कड़ा एक्शन

पुलिस की सख्ती के चलते नहीं हो पाई सर्वधर्म समाज की बैठक

पुलिस पर पथराव मामले में एसएसपी ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

विधायक समेत सैकड़ो समर्थकों पर हुवा मुकदमा दर्ज

उपद्रवियों को चिन्हित कर धरपकड़ में जुटी हरिद्वार पुलिस

माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

सोशल मीडिया पर भी हरिद्वार पुलिस की पैनी नजर, भ्रामक सूचना प्रसारित करने वालों पर भी होगी कड़ी कार्यवाही

आबोहवा खराब कर रहे दंगाइयों पर हरिद्वार पुलिस की सख्ताई

बलवा की धाराओं समेत अन्य गंभीर धाराओं में कोतवाली लक्सर एवं थाना खानपुर पर मुकदमें दर्ज

फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जुटाए साक्ष्य, साक्ष्यों के आधार पर होगी कड़ी कार्रवाई

प्रकरण में शुरुआती जांच में उत्तर प्रदेश से आये 80-90 लोगों द्वारा किसान इंटर कॉलेज के ग्राउंड में एकत्रित होने का प्रयास किया गया जिनको पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था के दृष्टिगत हटने के लिए कहा गया तो उनके द्वारा पुलिस के साथ धक्का मुक्की, बद्तमीजी एवं पत्थर फेंके गये। पुलिस द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर उनको हटाया गया व शांति व्यवस्था कायम की गयी। इस दौरान 04 पुलिस कर्मी घायल हुए हैं जिनका मेडिकल कराया जा रहा है।

इसी प्रकार लगभग 100-120 समर्थकों को कोतवाली मंगलौर पुलिस द्वारा कस्बा लंढौरा में रोक दिया गया जहां पर समर्थको द्वारा जबरन लक्सर जाने का प्रयास किया गया तथा पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी प्रदर्शन किया गया, इस दौरान समर्थको द्वारा पुलिस प्रशासन के साथ धक्का मुक्की की गई जिस पर पुलिस द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर हटाया गया, व शांति व्यवस्था कायम की गयी। वर्तमान समय तक लक्सर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है। 

अवगत कराना है कि थाना कोतवाली लक्सर पर हुए पथराव के दृष्टिगत मु0अ0 खानपुर विधायक उमेश कुमार आदि 200-250 व्यक्ति अज्ञात पंजीकृत किया गया।

थाना खानपर पर मु0अ0 विकास शर्मा, राजकिशोर शर्मा, प्रवेश भारद्वाज, सतीश भारद्वाज, कपिल पण्डित व 150-200 व्यक्ति अज्ञात पंजीकृत किया गया। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण