जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हरिद्वार तहसील सभागर में तहसील दिवस सम्पन्न हुआ। जिसमें फरियादियों द्वारा कुल 19 समस्याएं एवं मांग दर्ज कराई गई, जिसमें से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराने के लिए आदेशित किया गया। 

 जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हरिद्वार तहसील सभागर में तहसील दिवस सम्पन्न हुआ। जिसमें फरियादियों द्वारा कुल 19 समस्याएं एवं मांग दर्ज कराई गई, जिसमें से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराने के लिए आदेशित किया गया। 

तहसील दिवस में मुख्यतः शिकायतें पैमाईश, कब्जा तथा जल निकासी आदि से सम्बन्धित थीं।

अनिल गुप्ता निवासी शांतिपुरम कॉलोनी ने छोटी पुलिया की जर्जर हालत और अवैध कब्जा से मुक्त करने के संबंध में शिकायत पर जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त नगर निगम ओर ईई सिंचाई विभाग को जॉच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए, गुलशन कक्कड़ द्वारा सुभाष घाट पर तख्त पर कब्जे को लेकर शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी एसएचओ कोतवाली हरिद्वार को जांच करने के निर्देश दिए, जगपाल सिंह पुत्र छोटा निवासी हरदेवपुर सहदेवपुर ने पड़ोसियों द्वारा खेत की डोल पर अवैध कब्जा कर पेड़ लगा दिए के सम्बंध में प्रार्थना पत्र दिया जिस पर जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी हरिद्वार को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देशित किया, नौमान पुत्र इकबाल निवासी नीलखुदाना ज्वालापुर ने जानमाल की रक्षा को लेकर प्रार्थना पत्र के संबंध में जिलाधिकारी ने सीओ ज्वालापुर  को वाद की जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर करवाई करने निर्देश दिए, सोमराज पुत्र मणिराम  निवासी ग्राम हजारा ग्रन्ट ने भूमि पैमाईश के लिए प्रार्थना पत्र  के संबंध में तहसीलदार हरिद्वार को जॉच करने के निर्देश दिए, सुरेंद्र पुत्र मेहरबान निवासी हाइवे ग्रीन ज्वालापुर ने श्रीराम एनक्लेव ग्राम ज्वालापुर में पड़ोसियों द्वार  जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार हरिद्वार को वाद जांचकर  कार्यवाही के निर्देश दिए, ग्राम प्रधान शशिपाल सिंह ने ग्राम पंचायत पीलीपढाव  में विभागीय संपति की सुरक्षा ओर मीठीबेरी गांव से लालढांग गांव तक सड़क बनवाने के प्रार्थना पत्र पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार हरिद्वार जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए साथ ही ईई पीडब्लूड़ी को जांच कर निस्ताकरण के निर्देश दिए, लोकेश मेंहदीरत्ता निवासी चंद्राचार्य अपार्टमेंट कनखल ने ग्राम देवपुर मुरहकम तहसील ने पड़ोसियों द्वारा अवैध कब्जे को लेकर शिकायत की जिस पर  जिलाधिकारी ने तहसीलदार हरिद्वार को जांच करने के निर्देश दिए, खालिद पुत्र इब्राहिम ग्राम मुस्तफाबाद ने ग्राम पंचायत मुसफाबाद मैं जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी के लिए खुदाई की जा रही है ठेकेदार द्वारा बाकी जगह रोड के बीच में खुदाई की जा रही है और  जबकि  मेरे मकान की जड़ में खुदाई की जा रही है इस को लेकर शिकायत की जिसपर जिलाधिकारी ने ईई जलस्थान को परीक्षण कर निस्तारण करने के निर्देश दिए, प्रार्थी मांगी निवासी जगजीतपुर ने पड़ोसियों द्वार  घर में घुसकर मारपीट को लेकर शिकायत की जिस पर सीओ सिटी हरिद्वार को जांच करने के निर्देश दिये, राजरानी पत्नी स्व कृष्णलाल निवासी गणेशपुरा कनखल ने पुत्र ओर पुत्रवधु द्वारा मकान को कब्जा मुक्त कराने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया जिस पर जिलाधिकारी ने  उप जिलाधिकारी को मा0 न्यायालय के आदेश की अनुपालन करने के निर्देश दिए। 

जिलाधिकारी ने तहसील दिवस के दौरान अधिकारियों से कहा कि सीएम पोर्टल पर शिकायतों को लेकर सजग़ रहने और उनका निस्ताकरण करंे और जिन विभाग के पास एनओसी ज्यादा होगी उन्हें ज्यादा दिक्कत होगी और तहसील दिवस पर अनुरोधकर्ता यहां अपनी शिकायत लेकर आते हैं, वे किसी न किसी आशा के तहत यहां पहुंचते हैं। इसलिये जो भी शिकायतकर्ता यहां पहुंचते हैं, उनकी शिकायतों का निस्तारण शीर्ष प्राथमिकता से अवश्य होना चाहिये।                  

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जितनी भी शिकायतें तहसील दिवस में दर्ज हुई हैं, उनका निस्तारण बिना किसी विलम्ब के जल्दी से जल्दी करना सुनिश्चित करें।तहसील दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, मुख्य चिकित्साधिकारी आर.के.सिंह, एसडीएम अजयवीर सिंह, एसडीएम मानस मित्तल, डीपीओ अतुल प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य शिक्षाधिकारी के.के.गुप्ता, तहसीलदार प्रियंका रानी तथा जनपद स्तर के सभी अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।