बीडीओ बहादराबाद एवं डीपीएम ग्रामोत्थान के द्वारा नेचुरल ऑर्गेनाइजेशन का भ्रमण सम्पन्न

बीडीओ बहादराबाद एवं डीपीएम ग्रामोत्थान के द्वारा नेचुरल ऑर्गेनाइजेशन का भ्रमण सम्पन्न

मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) श्रीमती आकांक्षा कोण्डे  के निर्देशों के क्रम में जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) संजय सक्सेना ग्रामोत्थान परियोजना एवं बहादराबाद खंड विकास अधिकारी (बीडीओ)मानस मित्तल, सहायक प्रबंधक लेखा बंबेंद्र रावत, वाई पी-केएम आईटी अमित सिंह द्वारा संयुक्त रूप से नेचुरल ऑर्गेनाइजेशन का भौतिक निरीक्षण किया गया। यह संगठन लेमन ग्रास से विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार कर बाजार में विपणन कर रहा है ।

भ्रमण के दौरान,नेचुरल के डायरेक्टर अभय ने डीपीएम एवं बीडीओ को संस्था के बारे एवं कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लेमन ग्रास के ऑयल कलेक्शन, प्रसंस्करण और उत्पाद निर्माण की पूरी प्रक्रिया अत्याधुनिक तकनीकों द्वारा संचालित की जाती है। इस अवसर पर अधिकारियों ने उत्पाद निर्माण की प्रक्रिया को समझा और इसके बाजार संभावनाओं पर भी चर्चा की।

डायरेक्टर अभय ने विस्तार से बताया कि Ayooh नेचुरल किस प्रकार से लेमन ग्रास के तेल से विभिन्न प्रकार के उत्पादों जैसे – आवश्यक तेल (Essential Oils), साबुन, हर्बल उत्पाद, सुगंधित तेल, और प्राकृतिक सौंदर्य प्रसाधन (Natural Cosmetics) का निर्माण किया जाता है। इन उत्पादों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेचा जाता है ।

बीडीओ बहादराबाद मानस मित्तल ने इस यूनिट को संचालित करने में आने वाली चुनौतियों और बॉटलनेक्स (बाधाओं) की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

इस निरीक्षण के दौरान यह भी चर्चा हुई कि Ayooh नेचुरल किस प्रकार से ग्रोथ सेंटर में बनने वाली लेमन ग्रास प्रोडक्शन यूनिट के विकास में योगदान दे सकता है। बीडीओ बहादराबाद मानस मित्तल ने सुझाव दिया कि यदि यह संगठन ग्रामीण स्तर पर प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन करे तो इससे स्थानीय किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs), और नवोदित उद्यमियों को इस क्षेत्र में उद्यम स्थापित करने में सहायता मिलेगी।

डीपीएम ग्रामोत्थान परियोजना संजय सक्सेना ने बताया कि ग्रामोत्थान परियोजना के तहत Rural enterprise promotion को प्राथमिकता दी जा रही है, जिसमें लेमन ग्रास और अन्य औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि Ayooh नेचुरल, ग्रामीण उद्यमियों और किसानों को प्रोसेसिंग एवं मार्केटिंग की ट्रेनिंग प्रदान करे, तो इससे इस सेक्टर में और अधिक रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे।

बैठक के दौरान यह सहमति बनी कि Ayooh नेचुरल और जिला प्रशासन के बीच समन्वय बनाकर एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि लेमन ग्रास उत्पादों का अधिक से अधिक प्रसंस्करण स्थानीय स्तर पर हो और किसानों को इसका अधिकतम लाभ मिले।

डीपीएम एवं बीडीओ बहादराबाद ने Ayooh नेचुरल के कार्यों की सराहना की और निर्देशित किया कि ग्रोथ सेंटर में बनने वाली लेमन ग्रास प्रोडक्शन यूनिट में हर संभव सहयोग प्रदान करेगा ताकि यह यूनिट सफलतापूर्वक आगे बढ़े और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।