लखपति दीदी” योजना से प्रेरित होकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती महिलाएं

लखपति दीदी” योजना से प्रेरित होकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती महिलाएं

उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (USRLM) के तहत संचालित “लखपति दीदी” कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर हरिद्वार जिले के विकासखंड खानपुर की ग्राम पंचायत चंदपुरी बांगर की महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त कदम बढ़ा रही हैं। इसी क्रम में, आशा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती आशा रानी पत्नी पंकज कुमार ने ब्लॉक मिशन प्रबंधन इकाई, खानपुर के सहयोग से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना स्वरोजगार स्थापित किया है।

श्रीमती आशा रानी ने दोना-पत्तल डिस्पोजल निर्माण मशीन स्थापित कर अपने व्यवसाय को प्रारंभ किया। उनकी मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है कि वह हर माह ₹25,000/- से अधिक शुद्ध लाभ अर्जित कर रही हैं, जिससे न केवल उनकी आजीविका में वृद्धि हुई है, बल्कि उन्होंने ग्राम पंचायत और विकासखंड का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की मूल अवधारणा को साकार करते हुए अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनने का कार्य किया है।

ब्लॉक मिशन प्रबंधन इकाई, खानपुर के कुशल मार्गदर्शन में आशा जी ने अपने स्वयं सहायता समूह की अन्य 09 महिलाओं को भी इस उद्यम से जोड़ा और डिस्पोजल दोना-पत्तल निर्माण की एक और इकाई स्थापित की। आज यह व्यवसाय पूरे समूह की आजीविका का मुख्य साधन बन चुका है।

समूह की महिलाओं ने यूट्यूब के माध्यम से मशीन संचालित करने की विधि सीखी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग कर कच्चे माल की खरीददारी करना भी शुरू कर दिया। उनकी इस डिजिटल साक्षरता ने व्यवसाय को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाया है।

एक महिला की सकारात्मक पहल ने पूरे स्वयं सहायता समूह को आर्थिक सशक्तिकरण की ओर अग्रसर किया है। “लखपति दीदी” योजना से प्रेरणा लेते हुए, ये महिलाएं न केवल अपने परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत बना रही हैं, बल्कि क्षेत्र की अन्य महिलाओं को भी स्वावलंबन की राह दिखा रही हैं।

यह पहल ग्रामीण महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।