सम्पन्न मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे के निर्देशों में जिला मुख्यालय विकास भवन, रोशनाबाद स्थित ग्रामोत्थान परियोजना के जिला कार्यालय में सिंघाड़ा प्रोसेसिंग यूनिट के आटे की पैकेजिंग एवं गुणवत्ता सुधार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

सिंघाड़ा प्रोसेसिंग यूनिट के आटे की पैकेजिंग एवं गुणवत्ता पर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे के निर्देशों में जिला मुख्यालय विकास भवन, रोशनाबाद स्थित ग्रामोत्थान परियोजना के जिला कार्यालय में सिंघाड़ा प्रोसेसिंग यूनिट के आटे की पैकेजिंग एवं गुणवत्ता सुधार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिला परियोजना प्रबंधक (ग्रामोत्थान परियोजना) संजय सक्सेना ने की। इस बैठक में श्रीमती प्रीति (कंसल्टेंट) एवं डॉ. अरविंद चौधरी (एग्रीकल्चर फाउंडेशन डेवलपमेंट कोऑपरेटिव सोसाइटी) ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य सिंघाड़ा आटे की पैकेजिंग डिजाइनिंग, गुणवत्ता सुधार और मार्केटिंग रणनीति पर चर्चा करना था।

बैठक में पैकेजिंग डिजाइनिंग एवं ब्रांडिंग पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। श्रीमती प्रीति ने बताया कि आकर्षक और जानकारीपूर्ण पैकेजिंग उत्पाद की बाजार में पहचान बढ़ाने में मदद करेगी। इसमें पोषण संबंधी जानकारी और गुणवत्ता प्रमाणन को शामिल करने पर जोर दिया गया। साथ ही इन्होंने यह भी बताया कि फूड टेक्नोलॉजी से जुड़ी सेवाएं और सिंघाड़ा आटे की गुणवत्ता सुधारने एवं इसे बाजार के मानकों के अनुरूप बनाने में सहायता प्रदान करेगी।

बैठक में डॉ. अरविंद चौधरी ने सिंघाड़ा आटे को क्रय करने में रुचि जताई, जिससे स्थानीय किसानों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। इस निर्णय से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

यह बैठक सिंघाड़ा आटे की गुणवत्ता सुधार और बाजार में इसकी बेहतर स्थिति सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण रही। इस पहल से स्थानीय उत्पादकों को प्रोत्साहन मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी। ग्रामोत्थान परियोजना के तहत इस योजना को शीघ्र लागू करने के लिए सभी संबंधित पक्षों के बीच समन्वय आवश्यक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।